पूर्व विधायक अवधेश राय शास्त्री का निधन

गाज़ीपुर। अमर शहीद नारायण राय के सुपुत्र एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पूर्व विधायक अवधेश राय शास्त्री का मंगलवार को निधन हो गया। वे ग्राम शेरपुर कला, जनपद गाज़ीपुर के निवासी थे। उनका जन्म मार्च 1942 में हुआ था। जीवन भर कांग्रेस पार्टी के आजीवन सदस्य रहते हुए उन्होंने जन-जन की आवाज़ को बुलंद किया।

स्वर्गीय राजीव गांधी के गाज़ीपुर आगमन के अवसर पर
मुहम्मदाबाद शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करने के उपरांत शहीद परिवार के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उन्होंने शास्त्री जी को 1984 में दिलदारनगर विधानसभा से पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया। उन्होंने प्रचंड बहुमत से विजय प्राप्त की और 1984 से 1989 तक उत्तर प्रदेश विधानसभा में जनता की सेवा की।

वे शहीद संस्मरण इंटर कॉलेज, शेरपुर के अध्यापक भी रहे। शास्त्री जी की छवि एक ईमानदार, कर्मठ, जुझारू, स्पष्टवादी और कर्तव्यनिष्ठ जनसेवक के रूप में सदैव अमर रहेगी।

परिवार में उनकी धर्मपत्नी उमा देवी तथा दो पुत्र— अधिवक्ता राजेश कुमार राय और इंजीनियर बृजेश राय हैं।

स्वर्गीय अवधेश राय शास्त्री का अंतिम संस्कार दिनांक 24 सितंबर प्रातः 9:00 बजे गाज़ीपुर श्मशान घाट पर किया जाएगा।

Check Also

छः फरवरी तक भर सकते हैं फार्म छः

गाजीपुर ।जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने शनिवार को विधान सभा क्षेत्र 375-सदर के विभिन्न …