प्रदेश की 61सदस्यीय टीम गठित

गाजीपुर। यू पी एम एस आर ए का 19वां तीन दिवसीय राज्य सम्मेलन 14 सितंबर 2025 ( रविवार ) को अपराह्न 12.30 बजे से अग्रवाल शिक्षा संस्थान , मोती नगर , लखनऊ में उद्घाटन समारोह के साथ प्रारंभ हुआ । सर्वप्रथम प्रदेश अध्यक्ष साथी आरके श्रीवास्तव द्वारा ध्वजारोहण किया गया इसके उपरांत शहीद बेदी पर पुष्पांजलि अर्पित की गई । इस दौरान गगन भेदी नारेबाजी से वातावरण गुंजायमान रहा। उसके तत्काल बाद सभागार में उद्घाटन सत्र प्रारंभ हुआ । कार्यक्रम स्थल का नाम अनुज सिंह नगर , राजीव वत्स सभागार तथा अरुण श्रीवास्तव मंच रखा गया ।


‌‌ सत्र के प्रारंभ में स्वागत समिति के अध्यक्ष साथी नलिन रंजन सिंह (सचिव जनवादी लेखक संघ ) ने सभी का स्वागत करते हुए अपनी बातों को रखा । इसके बाद सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में मध्य प्रदेश से पधारे साथी बादल सरोज ( संयुक्त सचिव अखिल भारतीय किसान सभा ) ने अत्यंत विस्तार से उपस्थित समुदाय को मौजूदा परिस्थितियों एवं आगामी कार्यों के बारे में बेहद प्रभावशाली ढंग से अपने विचार प्रकट किये । फिर विभिन्न केंद्रीय ट्रेड यूनियनों व जन संगठनों के साथियों ने विचार रखे , जिनमें मुख्य रूप से साथी प्रेमनाथ राय ( सीटू प्रदेश महासचिव ) , साथी चंद्रशेखर ( एटक ) , साथी मदन ( एक्टू ) , साथी उदयनाथ सिंह ( टी यू सी सी ) , साथी वंदना राय ( एडवा ) , साथी अजय शंकर सिंह ( ए आई आई इ ए ) , साथी एसपी सिंह ( राज्य कर्मचारी महा संघ ) के अलावा विशेष रूप से पधारे उप‌ श्रमायुक्त शमीम अख्तर शामिल थे ‌। इन सभी को स्मृति चिन्ह भी सौंपे गए।
इसके उपरांत पूर्व में विभिन्न कार्यकाल में यू पी एम‌ एस आर ए में काम कर चुके प्रदेश ‌पदाधिकारियों एवं राज्य कमेटी सदस्यों को सम्मान करते हुए स्मृति चिन्ह भेंट स्वरूप दिए गए ।
उद्घाटन सत्र के उपरांत प्रतिनिधि सत्र का प्रारंभ दवा प्रतिनिधियों के सर्वमान्य नेता पूर्व राष्ट्रीय महासचिव साथी जे एस मजूमदार के उद्बोधन द्वारा हुआ । फिर महासचिव एवं कोषाध्यक्ष की लिखित रिपोर्ट पेश की गई जोकि सर्वसम्मति से अनुमोदित हुई।
अन्त में 61 सदस्यीय कमेटी का गठन हुआ जिसमें साथी नीरज श्रीवास्तव प्रदेश अध्यक्ष, साथी विमेश मिश्रा प्रदेश महामंत्री, साथी सुरोजीत मुखर्जी प्रदेश कोषाध्यक्ष, समेत ग़ाज़ीपुर से साथी आर0 एम0 राय प्रदेश सह महामंत्री वो मो0 अफ़ज़ल को राज्य कार्यकारिणी सदस्य सर्वसम्मति से चुना गया।

Check Also

छः फरवरी तक भर सकते हैं फार्म छः

गाजीपुर ।जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने शनिवार को विधान सभा क्षेत्र 375-सदर के विभिन्न …