
लखनऊ । उत्तर प्रदेश उत्तराखंड मेडिकल एवं सेल्स रिप्रेजेंटेटिव्स एसोसिएशन (यूपीएमएसआरए) का उन्नीसवां त्रिवार्षिक सम्मेलन दिनांक 14 सितंबर से 16 सितंबर 2025 तक अग्रवाल शिक्षा संस्थान मोतीनगर लखनऊ में होगा। सम्मेलन का उद्घाटन फेडरेशन ऑफ मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफएमआरएआई) के भूतपूर्व महासचिव जे एस मजूमदार करेंगे तथा मुख्यवक्ता अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव बादल सरोज होंगे तथा सम्मेलन के स्वागत समित के अध्यक्ष जनवादी लेखक संघ के सचिव नलिन रंजन सिंह सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसके अलावा तमाम मजदूरों कर्मचारियों एवं ट्रेड यूनियनों के पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है। उक्त बातें अपने प्रेस विज्ञप्ति में यूपीएमएसआरए केंद्रीय कमेटी के महासचिव विमेश कुमार मिश्रा ने कही। महासचिव ने ये भी बताया कि उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के 85 इकाईयों में 12000 सदस्य मेडिकल एवं सेल्स रिप्रेजेंटेटिव्स के 400 प्रतिनिधि सम्मेलन में शामिल होंगे जिसमें सेल्स प्रमोशन एम्पलाईज की रोजमर्रा होने वाली समस्याओं के साथ साथ आमजन के चिकित्सा संबंधित मुद्दों पर भी गहन विचार विमर्श किया जाएगा। विमेश ने कहा कि सम्मेलन में नौकरी पर हमलों और नौकरी से निकाले जाने, चार श्रम संहिताओं के खिलाफ, काम के अधिकार पर हमले के खिलाफ, दवाओं और स्वास्थ्य संबंधी मांगों के लिए, कंपनियों द्वारा काउंसिल पर हमले, मंहगाई के खिलाफ, महिला कर्मचारियों के उत्पीड़न के खिलाफ, राज्य से संबंधित और लघु उद्योग क्षेत्र की मांगों के लिए, अन्य उद्योगों तथा सांप्रदायिक सद्भावना पर प्रस्ताव लिए जायेंगे।

Narad Vani The Critical Opinion