
गाजीपुर । समर्थ उ0प्र0-विकसित उत्तर प्रदेश @ 2047 जन जागरूकता अभियान अन्तर्गत विभिन्न विभागों का प्रस्तुतिकरण एवं संवाद कार्यक्रम के दूसरे दिन कलेक्ट्रेट सभागार राईफल क्लब में दो सत्र में पूर्वान्ह 10.30 बजे से दोपहर 01 बजे तक एवं द्वितीय सत्र अपरान्ह 3.00 बजे से सायं 05 बजे तक आयोजित हुआ। इस संवाद/गोष्ठी कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथियों/ प्रबुद्धजनों- बृज किशोर सिंह सेवानिवृत्त आईएएस, अखिलेश पाण्डेय सेवानिवृत्त आईएफएस, आर.के. राय सेवानिवृत्त आई आर एस, पारसनाथ प्रोफेसर बीएचयू, राजेन्द्र चन्द्र वर्मा कृषि वैज्ञानिक, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इस दौरान जनपद के नोडल अधिकारी/मण्डायुक्त वाराणसी मण्डल एस राज लिंगम भी मौजूद रहे। अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र व मोमेंटो देकर किया गया। कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश @ 2047 के सम्बन्ध में एक लघु फिल्म का प्रदर्शन एल ई डी के माध्यम से दिखाया गया।
द्वितीय दिवस का यह कार्यक्रम दो सत्र में आयोजित किया गया जिसमें प्रथम सत्र पूर्वान्ह 10.30 बजे से दोपरह 01 बजे तक आयोजित हुआ जिसमें सम्मानित प्रबुद्धजनो द्वारा उद्यमियों, व्यापारियों, श्रमिक संगठनो के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। द्वितीय सत्र अपरान्ह 3.00 बजे से सायं 05 बजे तक चला जिसमें महिला समूहों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ।
मण्डलायुक्त वाराणसी मण्डल एस राज लिंगम ने संवाद कार्यक्रम में उपस्थित सभी आगन्तुकों का स्वागत करते हुए उद्योग, पयर्टन, श्रम, लोक निर्माण, महिला कल्याण के क्षेत्र में लोगो से उ0प्र0 को विकसित उ0प्र0 बनाने में अपने सुझाव देने की बात कही।
इस दौरान संवाद कार्यक्रम में डिजिटल नवाचार का प्रस्तुतिकरण जिला सूचना विज्ञान अधिकारी द्वारा किया गया। लोक निर्माण विभाग द्वारा जनपद मे अवसंरचना सेक्टर, जिला उद्योग विभाग द्वारा जनपद में औद्योगिक विभाग सेक्टर एवं द्वितीय सत्र में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा स्वास्थ्य सेक्टर, समाज कल्याण सेक्टर का जिलापूर्ति अधिकारी एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी, नगर एवं ग्राम विकास सेक्टर का अधिशासी अधिकारी नगर पालिका एवं उपायुक्त एल आर एल एम द्वारा पी पी टी के माध्यम से जनपद में 2017 से पूर्व एवं 2017 से 2025 के मध्य विभागों में क्या-क्या परिवर्तन हुए को विस्तारपूर्वक प्रस्तुतिकरण किया गया। पर्यटन अधिकारी ने मिशन @ 2047 के तहत राज्य की नई होमस्टे एवं बेड- ब्रेकफास्ट नीति 2025 पर विस्तार से चर्चा की। इस नीति का मुख्य लक्ष्य पर्यटन को बढ़ावा देना और आम जनता को इससे होने वाले आर्थिक लाभों से जोड़ना है। इस नई पहल के माध्यम से, सरकार का प्रयास है कि लोग अपने घरों को पर्यटकों के लिए खोलें और एक अतिरिक्त आय का साधन बना सकें। यह न केवल स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करेगा, बल्कि गाजीपुर की सांस्कृतिक विरासत और आतिथ्य को भी देश-विदेश के पर्यटकों तक पहुंचाएगा। गोष्ठियां यह दर्शाती हैं कि प्रशासन और जनता मिलकर एक विकसित और समर्थ उत्तर प्रदेश के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध हैं। होमस्टे नीति जैसे कदम इस दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल हैं, जो पर्यटन के क्षेत्र में नई क्रांति ला सकते हैं।
उद्यमियों द्वारा संवाद कार्यक्रम में नई नीति के तहत कैसे जनपद में बड़े पैमाने पर उद्योग स्थापित कर आम लोगो को रोजगार देने की बात की एवं ज्यादा से ज्यादा बडे उद्योग लगाने की अतिथिओं से अपील की। कार्यक्रम में उद्यमियों एवं प्रबुद्धजन द्वारा शहर के विकास हेतु सड़क की समस्याओं से लेकर जल निगम द्वारा लगाये जा रहे सीवर प्लान्ट की जानकारी देते हुए कहा कि यह कार्य 06 वर्षों से जनपद में चल रहा है अभी तक कार्य पूर्ण नही हुआ जिससे रोजगार पर बहुत बड़ा गहरा असर पड़ा है जो भूखमरी के कगार की स्थिति पैदा हो गयी है, यह समस्या लोक निर्माण विभाग के अधिकारी को बार बार आवेदन के माध्यम से अवगत कराया गया। अभी तक शहर के सड़कों की समस्या दिन प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है। जिस पर अतिथिगणों द्वारा आश्वासन दिया गया कि जल्द ही इस समस्या को उच्च स्तर के अधिकारियों को पत्र के माध्यम से अवगत कराया जायेगा।
अतिथि/प्रबुद्धजन बृज किशोर सिंह सेवानिवृत्त आईएएस, द्वारा विकसित भारत, समर्थ उत्तर प्रदेश-विकसित उत्तर प्रदेश@ 2047 की रूपरेखा व उद्देश्यो पर विस्तृत प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य 2047 तक भारत को कैसे विकसित राज्य बनाया जाय, इस दिशा उद्यमियों, व्यापारियों, श्रमिक संगठनो के सुझाव अपेक्षित हैं। सरकार द्वारा विभिन्न ऑनलाइन माध्यमों से सुझाव आमंत्रित किये गये हैं आप सभी क्यूआर कोड को स्कैन कर अपने सुझाव अवश्य दर्ज करायें।
मुख्य विकास अधिकारी द्वारा वहां उपस्थित लोगो से अपील की गई कि आप सभी क्यूआर कोड को स्कैन कर अपने-अपने सुझाव पोर्टल पर दर्ज करायें तथा वहां से अपने प्रमाण पत्र डाउनलोड करें। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिये सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज, व्यवसायी संगठन के लोग, अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी प्रबुद्धजन, गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Narad Vani The Critical Opinion