गाजीपुर । जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने लाठीचार्ज में मृत भाजपा कार्यकर्ता और घटना की जांच के लिए मजिस्ट्रेट की नियुक्त किया है। जिलाधिकारी कार्यालय ने बताया कि
पुलिस अधीक्षक द्वारा अवगत कराया गया है कि दिनांक 11सितंबर को मृतक सियाराम उपाध्याय उर्फ जोखू पुत्र गिरजा उपाध्याय निवासी ग्राम रुकुन्दीपुर थाना नोनहरा जनपद गाजीपुर की मृत्यु हो गयी है। मृतक के परिजनों द्वारा यह आरोप लगाया जा रहा है कि दिनांक 09.09.2025 को थाना नोनहरा में हुए धरना में पुलिस कार्यवाही के कारण मृत्यु हुई है। प्रकरण की गम्भीरता एवं संवेदनशीलता को देखते हुए उक्त प्रकरण की निष्पक्ष और स्वतंत्र जॉच हेतु मजिस्ट्रीयल जॉच किया जाना आवश्यक प्रतीत होता है। तद्क्रम में जिलाधिकारी अविनाश कुमार के आदेश दिनांक 12.09.2025 द्वारा मुख्य राजस्व अधिकारी को मजिस्ट्रेट नामित किया गया है । उन्होने निर्देश दिया है कि प्रश्नगत प्रकरण की मजिस्ट्रीयल जॉच कर एक माह के भीतर अपनी जॉच रिपोर्ट प्रस्तुत करें।
Check Also
जनता भयमुक्त नहीं हुई, माफिया अपराधी हैं भयमुक्त
गाजीपुर। राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष गोपाल यादव के …
Narad Vani The Critical Opinion