गाजीपुर । जिलाधिकारी अविनाश कुमार के निर्देश पर उप कृषि निदेशाक द्वारा तहसील मुहम्मदाबाद व जिला कृषि अधिकारी द्वारा सैदपुर की उर्वरक विक्रेताओं का निरीक्षण किया गया। मिश्रा खाद भण्डार, भांवरकोल का निरीक्षण के समय स्टाक बोर्ड एवं रेट बोर्ड नहीं लगा पाया गया जिसपर इनका लाइसेन्स निलम्बित किया जाता है। मेसर्स अजय ट्रेडर्स, नन्दगंज के स्टाक में अन्तर पाया गया। मेसर्स शिवशक्ति खाद भण्डार, मटवां, बाराचवर, कुशवाहा ब्रदर्स, मुहम्मदाबाद व हर्ष उर्वरक भण्डार कुढा, सैदपुर द्वारा बिक्री रजिस्टर अद्यतन नहीं होने के कारण लाइसेन्स निलम्बित किया गया है। जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में जनपद के थोक उर्वरक विक्रेता, फुटकर उर्वरक विक्रेता का सहकारी समितियों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अनियमितता पाये जाने पर सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है। उन्होने कृषकों को अवगत कराया है कि मऊ रैक प्वाइन्ट से जनपद को सहकारिता क्षेत्र में 402 मै०टन तथा निजी क्षेत्र में 911 मै०टन की आपूर्ति हुई है। जनपद को आगे भी सप्लाई प्लान के अनुसार आपूर्ति हो रही है। कृषक वैज्ञानिक संस्तुतियों के अनुसार ही उर्वरकों का क्रय/प्रयोग करें।
Check Also
जनता भयमुक्त नहीं हुई, माफिया अपराधी हैं भयमुक्त
गाजीपुर। राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष गोपाल यादव के …
Narad Vani The Critical Opinion