संस्थापक,स्वतंत्रता सेनानी पूर्व विधायक की मनी पुण्यतिथि

गाजीपुर।श्रीकृष्ण इंटर कालेज डेढगांवा के संस्थापक, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, पूर्व विधायक स्व.वशिष्ठ नारायण शर्मा की 39वीं पुण्यतिथि सोमवार को विद्यालय परिसर में मनाई गई। उनके मूर्ति पर माल्यार्पण कर लोगों ने उन्हें याद किया और श्रध्दांजलि अर्पित की।मुख्य वक्ता भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सच्चिदानंद राय चाचा ने विस्तार से स्व.शर्मा जी के व्यक्तित्व और कृतित्व की चर्चा की ।विद्यालय के प्रबंधक और शर्मा जी के सुपुत्र डा.मधुसूदन शर्मा ने अपने संस्मरणों के माध्यम से याद किया। भोजपुरी के लब्धप्रतिष्ठित कवि विनय राय बबुरंग ने काव्यपाठ के माध्यम से काव्यांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में अवध नारायण राय,पूर्व प्रधानाचार्य अशोक कुमार राय, प्रधान राधेश्याम राय, उमाशंकर राय, केशरी यादव, पूर्व प्रधान विजय शंकर पाल आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में अरविंद उपाध्याय, अजय कुमार राय,संजय कुमार राय, पवन कुमार राय, अरविंद कुमार राय, प्रेम शंकर मिश्र आदि मौजूद थे। अध्यक्षता श्रीनिवास राय तथा संचालन अरुण कुमार राय ने किया। आभार प्रधानाचार्य राजेश कुमार राय ने ज्ञापित किया।

Check Also

छः फरवरी तक भर सकते हैं फार्म छः

गाजीपुर ।जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने शनिवार को विधान सभा क्षेत्र 375-सदर के विभिन्न …