होगा ऐतिहासिक मंचन

गाजीपुर ।जनपद में पहली बार रंगमंच पर एक सशक्त भूमिका निभाते हुए बाबा श्याम दास सोशल एजुकेशनल सोसाइटी के माध्यम से बीएसडी पब्लिक स्कूल के बच्चे एक अनूठा प्रयोग करने जा रहे हैं । आज के वर्तमान राजनीतिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक प्रवेश में यह एक नाट्य प्रस्तुति ही नहीं बल्कि आंदोलन है । रिल और सोशल मीडिया की दुनिया से अलग हटकर साहित्यिक, सांस्कृतिक गतिविधियों की नींव रखने का एक छोटा सा प्रयास है । भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन में गाजीपुर के अमर बलिदानियों की तमाम कहानियां जो अब तक लोगों से अनजान रही । दूर रही । उनके किरदारों का जीवंत प्रस्तुति के लिए बीएसडी पब्लिक स्कूल रेवतीपुर के बच्चे अपने अभिनय के साथ 24 अगस्त दिन रविवार अपराह्न 12:00 बजे गाजीपुर शहनाई पैलेस माउंट लिट्रा स्कूल के बगल में उपस्थित होने जा रहे हैं । नाटक की परिकल्पना बाबा श्याम दास सोशल एजुकेशन सोसाइटी के संस्थापक विपिन बिहारी राय ने किया है। इस नाटक का लेखन और निर्देशन संकल्प संस्था बलिया के निदेशक आशीष त्रिवेदी ने किया है। प्रस्तुति में साहित्य चेतना समाज और भारत विकास परिषद का विशेष सहयोग है । बाबा श्याम दास सोशल एजुकेशनल सोसाइटी के संस्थापक निदेशक विपिन राय ने 21 अगस्त को संजीव गुप्ता के प्रतिष्ठान एलिगेंस में पत्रकार बंधुओं को संबोधित करते हुए जनपदवासियों से अपील किया है कि अधिक से अधिक संख्या में इस नाट्य प्रस्तुति को देखें और अपनी महान विरासत पर गर्व करें।
इस अवसर पर श्री अमरनाथ तिवारी , प्रभाकर त्रिपाठी, हीराराम गुप्ता,विनोद खरवार, संजय गुप्ता, आशीष त्रिवेदी ,ट्विंकल गुप्ता ,शिवम कृष्ण इत्यादि उपस्थित रहे।

Check Also

छः फरवरी तक भर सकते हैं फार्म छः

गाजीपुर ।जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने शनिवार को विधान सभा क्षेत्र 375-सदर के विभिन्न …