अटल बिहारी को याद किया भाजपाजनों ने

गाजीपुर। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के सातवीं पुण्य तिथि पर भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय की अध्यक्षता में भाजपा कार्यालय पर संगोष्ठी आयोजित कर श्रद्धांजलि दी गई। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई ने राजनीति को केवल सत्ता प्राप्ति का माध्यम नहीं बनाया, बल्कि उन्होंने इसे सेवा का एक साधन माना। उनकी रचनाएँ और कविताएँ हमारे दिलों में हमेशा जीवंत रहेंगी। उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर अटल बिहारी वाजपेई के विचारों और राजनीतिक सिद्धांतों को आगे बढ़ाएं और अपने देश के विकास में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें।
पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की पुण्यतिथि पर हम उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं और प्रण लेते हैं कि हम उनके दिखाए रास्ते पर चलकर एक मजबूत और समर्पित भारत का निर्माण करेंगे।
पूर्व जिलाध्यक्ष व कार्य समिति सदस्य कृष्ण बिहारी राय ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई का शासन भारत के विकास, सशक्तिकरण और समरसता का प्रतीक था। उन्होंने आर्थिक सुधारों, इंफ्रास्ट्रक्चर विकास और भारत को वैश्विक स्तर पर शक्ति के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
संगोष्ठी को पूर्व मंत्री विजय मिश्रा, पूर्व विधायक कालीचरण राजभर और मारकंडेय सिंह ने भी सम्बोधित किया।
इस अवसर पर अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्पांजलि कर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
संचालन जिला उपाध्यक्ष श्यामराज तिवारी ने किया।
संगोष्ठी व श्रद्धांजलि में लालसा भारद्वाज,सुरेश बिंद, संकठा प्रसाद मिश्र,रासबिहारी राय, मयंक जायसवाल, अविनाश सिंह, कार्तिक गुप्ता,शनि चौरसिया, गर्वजीत सिंह आदि मौजूद थे।

Check Also

छः फरवरी तक भर सकते हैं फार्म छः

गाजीपुर ।जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने शनिवार को विधान सभा क्षेत्र 375-सदर के विभिन्न …