
गाजीपुर। भाजपा तिरंगा यात्रा अभियान में बुधवार को जिले भर मे शहीदों एवं महापुरुषों की प्रतिमाओं की साफ सफाई तथा उनका माल्यार्पण के साथ ही शहीद परिवार के लोगों को भी सम्मानित किया गया। तिरंगा यात्रा से वंचित रह गए जिले के चार मंडलों सुहवल, जखनियां प्रथम, करंडा एवं मुहम्मदाबाद नगर में बुधवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई।
सुहवल मंडल की तिरंगा यात्रा मेजर विकास सिंह पार्क ताड़ीघाट से उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करके ग्राम ढढनी रणवीर राय के शहीद रामनरायण राय के प्रतिमा स्थल पर समाप्त हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कहा कि तिरंगा यात्रा आजादी के संघर्षों के दौरान देश के लोगों ने जो त्याग,बलिदान दिया है वह भारत वासियों के लिए तिरंगा यात्रा प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा भारत के विकास और समृद्धि के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समर्पित प्रयास कर रहे हैं। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, अरविन्द राय,मंडल अध्यक्ष श्रवण कुमार, प्रफुल्ल चंद्र राय,विधानसभा संयोजक मनोज सिंह,हर्ष सिंह आदि मौजूद रहे।
करंडा मंडल की तिरंगा यात्रा मैनपुर रामलीला मैदान मैनपुर से निकल कर तुलापट्टी में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी दलसिंगार दूबे की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर चोचकपुर,गोशंदेपुर ,बड़सरा होते हुए नागा बाबा धाम सइतापट्टी पर समाप्त हुई। तिरंगा यात्रा में जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय, पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय, दयाशंकर पांडेय, पूर्व विधायक राजकुमार गौतम, अमरेश गुप्ता, अच्छे लाल गुप्ता, राणा प्रताप सिंह, राजन प्रजापति ,अमित चौरसिया, नितीश दुबे ,हर्ष सिंह, पवनजय पांडेय, शशिकांत गिरी,दिनेश सिंह बच्चा, राजकुमार चौबे आदि उपस्थित थे।
मुहम्मदाबाद नगर की तिरंगा यात्रा शहनिन्दा हनुमान मंदिर से विठ्ठल चौराहा होते शहीद पार्क में शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर समाप्त हुई। यात्रा में भाजपा युवा नेता पीयूष राय, जिला मंत्री रविंद्र राय, मनोज राय, ओमप्रकाश गिरी ,रामजी गिरी, अनूप शर्मा ,सुनील चौधरी ,संदीप गुप्ता, आलोक शर्मा आदि उपस्थित थे।

Narad Vani The Critical Opinion