
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के निर्देशानुसार जनपद के कांग्रेसजनों ने मंगलवार को सरजू पांडे पार्क में एकत्र होकर गाजीपुर में आई बाढ़ की भयावह स्थिति और प्रशासनिक लापरवाही के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए राज्यपाल द्वारा जिलाधिकारी के माध्यम से एक ज्ञापन सौंपा।
इस अवसर पर कांग्रेस
जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा प्रशासन की लापरवाही के कारण आम जनजीवन त्राहि-त्राहि कर रहा है। बाढ़ पीड़ितों के पास न भोजन है, न रहने की व्यवस्था। यह सरकार की संवेदनहीनता को दर्शाता है।
जिला प्रशासन द्वारा अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। आज जनता इसके गंभीर परिणाम भुगत रही है। कांग्रेस हर पीड़ित के साथ खड़ी है।”शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने कहा”यह सरकार केवल घोषणाएं करती है। ज़मीनी हकीकत शून्य है। बाढ़ पीड़ितों की मदद करना सरकार की जिम्मेदारी है, जिससे वह भाग रही है।”हम राज्यपाल से मांग करते हैं कि तत्काल प्रभाव से जिलाधिकारी को निर्देशित कर राहत कार्यों को सक्रिय किया जाए और दोषी अधिकारियों पर कार्यवाही हो। अगर यह अनदेखी जारी रही तो कांग्रेस सड़कों पर उतरने से पीछे नहीं हटेगी।”
इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष चंद्रिका सिंह, कांग्रेस वरिष्ठ नेता अरविंद मिश्रा, हामिद अली, राजेश गुप्ता ,राम नगीना पांडे ,सतीश उपाध्याय, रईस अहमद ,राशिद, अखिलेश यादव, ओम प्रकाश यादव, सदानंद गुप्ता,ओमप्रकाश पांडे,अब्दुल्ला , सबीहुल हसन, इस्लाम ,आशुतोष गुप्ता ,आलोक यादव, सौरभ राय ,महबूब निशा, ऊषा चतुर्वेदी ,ओमप्रकाश पासवान ,अवधेश भारती, डॉक्टर आदिल अख्तर, शंभू कुशवाहा, श्याम नारायण कुशवाहा ,शक्ति आनंद, अरुण कुमार ,लखन श्रीवास्तव, मिथिलेश, राजेश सिन्हा ,दिव्यांशु पांडे ,सूरज खरवार, आशीष आदि लोग उपस्थित रहे।
Narad Vani The Critical Opinion