अधिकारी कर रहे मनमानी, धरने पर बैठे किसान

रेवतीपुर। ताड़ीघाट-बारा हाईवे के चल रहे चौड़ीकरण में सुहवल के किसानों अनियमितता और मनमानेपन का आरोप लगाया है।इसके खिलाफ शनिवार को सांकेतिक धरना भी दिया। किसानों ने एन एच 124C के अधिकारियों पर मनमाने तरीके से हाईवे किनारे भूमि की बिना पैमाइश के ही चौड़ीकरण का गंभीर आरोप लगाते हुए दर्जनों की संख्या में शिवाला शिव मन्दिर परिसर में सांकेतिक धरना शुरू कर दिया। एन एच के अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारे भी लगाए,चौड़ीकरण के विरोध की जानकारी होते ही एन एच के अधिकारियों में अफरातफरी मच गई।आंदोलित ग्रामीणों से टेलिफोनिक वार्ता कर अधिकारियों ने ग्रामीणों को उनकी बातों को गंम्भीरता से सुनने एवं उसके उचित समाधान का आश्वासन दिया, तब धरनारत किसान शांत हुए ।इस दौरान मन्दिर परिसर में आंदोलित किसानों को सम्बोधित करते हुए युवा समाजसेवी मनीष राय “बब्लू ” प्रतिनिधि पूर्व प्रधान सुहवल ने कहा कि हम सभी किसान एन एच के मनमाने तरीके से चौड़ीकरण किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगें। चेताया कि अगर हमलोगों की मांगें मंजूर नहीं हुई तो ग्रामीण सड़क पर उतर बडे़ आंदोलन को मजबूर होने के साथ ही चौड़ीकरण का काम रोकने को मजबूर होगें। ग्रामीणों ने एन एच के अधिकारियों पर आरोप लगाया कि बिना भू-स्वामियों की आपत्तियां सुने, बिना किसी नोटिफिकेशन के काम शुरू करा दिया गया। जो हरगिज स्वीकार्य नहीं होगा। कहा कि एन एच के अधिकारी मौके पर आकर स्थिति का जायजा लें और एक कमेटी गठित कर प्रभावित किसानों कि आपत्तियों को सुनें।
अनिल कुमार राय “मुन्ना” ने कहा कि‌ सुहवल शिवाला के समीप ताड़ीघाट- बारा 124 सी राजस्व के भू-अभिलेख में करीब 33 फीट चौडा रक्बा है, अब जो चौड़ीकरण का काम शुरू हुआ है,वह बिना नापी के शुरू हुआ है, जो मनमानापन है। इससे किसानों को नुकसान हो रहा है।कहा कि चौड़ीकरण से पहले हाईवे के दोनों ओर जमीन की‌ पैमाईश कराई जाए,अन्यथा ग्रामीण आंदोलन को मजबूर होगें।इस अवसर पर सुनील राय,रवि कुमार राय,कृपा शंकर पांडे, चंद्रमोहन राय,रजनीश राय,संजय,रविकांत,प्रमोद,रामाशंकर पाल, रामानुज राय, आशुतोष राय, संतोष राय, हरेंद्र पाण्डेय,अमित राय,कृष्णा नन्द, बृजभान,दुर्गा राय,आलोक,अखिलेश राय,फणीन्द्र आदि किसान मौजूद रहे।

Check Also

छः फरवरी तक भर सकते हैं फार्म छः

गाजीपुर ।जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने शनिवार को विधान सभा क्षेत्र 375-सदर के विभिन्न …