
गाजीपुर । मंत्री उ0प्र0 सरकार स्वतंत्र देव सिंह का जनपद भ्रमण एवं बाढ एवं सिंचाई सम्बन्धित जन चौपाल कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। मंत्री ने जनपद के ऐतिहासिक गांव शेरपुर के जलालपुर मौजा में बन रहे गंगा कटान को रोकने के लिए बोल्डर पैचिंग के कार्य एवं गंगा के बढ़ाव का स्थलीय निरीक्षण किया।
मंत्री सिंचाई एवं जल संसाधन, बाढ नियंत्रण, परती भूमि विकास, लघु सिंचाई, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग उत्तर स्वतंत्र देव सिंह ने गुरुवार को शेरपुर के जलालपुर मौजा में बन रहे गंगा कटान को रोकने के लिए बोल्डर पैचिंग कार्य स्थलीय निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए। मंत्री ने नाव पर सवार होकर शेरपुर के निषाद बस्ती तक अवलोकन किया एवं मौके पर उपस्थित अधिशासी अभियंता एवं सम्बन्धित अधिकारियों को ऐतिहासिक गांव को बचाने के लिए सख्त निर्देश दिए। निरीक्षण से पूर्व मंत्री ने ‘‘एक पेड़ मॉ के नाम 2.0 वृक्षारोपण महाअभियान के अन्तर्गत गंगा तट पर रुद्राक्ष, बरगद एवं आम के पौधे का रोपण भी किया ।

चौपाल में मंत्री ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार पूरे प्रदेश में गंगा एवं अन्य नदियों में बाढ़ नियंत्रण के लिए बाढ़ नियंत्रण चौकियां बाढ़ शरणालय एवं अन्य विविध उपाय कर रही है जिससे आम जनमानस को गंगा एवं अन्य नदियों में बढ़ रहे जलस्तर से कठिनाइयों का सामना न करना पड़े। उन्होने अधिकारियों को इस सम्बन्ध सख्त हिदायत दी तथा कहा कि इसमें किसी स्तर की लापरवाही क्षम्य नही होगी। उन्होने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बाढ से प्रभावित होने वाले क्षेत्रों का पहले से ही भ्रमण करते हुए जहां भी जैसी स्थिति बने लोगो को राहत पहुंचाने का कार्य किया जाये। मौके पर अपर जिलाधिकारी वि0रा0 दिनेश कुमार, अधिशासी अभियन्ता देवकली पम्प नहर कैनाल राजेन्द्र प्रसाद चौधरी, ग्राम प्रधान एवं आमजन उपस्थित थे।

Narad Vani The Critical Opinion