अकेले शेरपुर ग्राम पंचायत में लगे दो हजार पौधे

गाजीपुर। प्रदेश सरकार के आह्वान पर शेरपुर ग्राम पंचायत ने बढ़ चढ़ कर भागीदारी की है। बुधवार को वृक्षारोपण महाभियान में 2000 पौधे ग्राम पंचायत शेरपुर में लगाए गए। ग्राम पंचायत शेरपुर में बृहद वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत आज मियांबाकी पद्धति से नवीन पंचायत भवन परिसर में उच्च प्राथमिक विद्यालय शेरपुर, किसान पूर्व माध्यमिक विद्यालय शेरपुर खुर्द के सैकड़ों बच्चों ने भागीदारी की।इनके साथ साथ बीडीओ भांवरकोल महेंद्र प्रसाद यादव,एडीओ पंचायत व सचिव सूर्यभान राय, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जयानंद राय, राकेश राय,नमोनारायण राय, मुन्ना राय,यादव प्रधान, सोनू राय केसरी राय मास्टर, दया शंकर राय सहित सैकड़ों ग्रामीण भी अभियान में शामिल हुए। 2000 पौध रोपण के बाद इन्हें बचाने और सुरक्षित विकसित करने का संकल्प लिया गया ।

Check Also

छः फरवरी तक भर सकते हैं फार्म छः

गाजीपुर ।जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने शनिवार को विधान सभा क्षेत्र 375-सदर के विभिन्न …