
रेवतीपुर। स्थानीय गाँव के धज्जू राय पट्टी निवासी एवं सड़क हादसे में मृत बीएसएफ के हेड कांस्टेबल राधाकृष्ण राय( उम्र 48 वर्ष) का तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर शनिवार को उनके पैतृक गांव पहुंचा।शव पहुंचते ही कोहराम मच गया।पत्नी ममता राय और माता लीलावती देवी सहित अन्य परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल हो गया।बीएसएफ के सब इंस्पेक्टर,थानाध्यक्ष रमेश कुमार पटेल सहित अन्य अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों ने जवान को सशस्त्र सलामी दी।इनके अलावा अन्य गणमान्य लोगों ने भी पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

राधाकृष्ण राय का अंतिम संस्कार गाजीपुर श्मशान घाट पर पूरे सैनिक सम्मान के साथ किया गया।उनके एकलौते पुत्र हर्ष उर्फ मन्नू राय के मुखाग्नि देते ही मौजूद सभी लोगों की आखें नम हो गईं।जवान के अंतिम यात्रा में भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।मृत जवान के छोटे भाई एवं आर्मी से रिटायर सुनील राय ने बताया कि वह दो भाई थे,जिसमें मृतक बडे़ थे। बताया कि राधाकृष्ण राय बीएसएफ के 85 यूनिट गांधीधाम गुजरात में तैनात थे,मगर वर्तमान ड्यूटी उनकी वर्किंग आई जी हेक्टक्वार्टर गांधीनगर में थी।बताया कि बीएसएफ के अधिकारियों के मुताबिक बीते 29 जून की शाम को वह ड्यूटी समाप्त होने के बाद अपने एक दोस्त के साथ स्कूटी से बाजार किसी काम से निकले,बताया कि कुछ दूर जाते है स्पीड ब्रेकर को पार करते समय स्कूटी का टायर फट गया,जिसके कारण वह अनियंत्रित होकर गिर पडे़ । उसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया,जहाँ तीन जुलाई को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम चार जुलाई को कर शव परिजनों को सुपुर्द कर फ्लाईट से वाराणसी वहाँ से सीआरपीएफ एवं बीएसएफ के जवान सड़क मार्ग से वाहन रेवतीपुर लेकर आए।बताया कि राधाकृष्ण राय 1995 में भर्ती हुए थे,उनकी शादी वाराणसी शिवपुर के समीप 1998 में हुई।उनको एक पुत्री तन्नू राय और हर्ष उर्फ मन्नू राय पुत्र हैं।दोनों प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में लगे हैं। मृत जवान के पिता रामयश राय बुजुर्ग हो चुके हैं,जो घर पर रहते हैं।अंतिम संस्कार में भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय,पूर्व विधायक पशुपति नाथ राय,सच्चिदानंद राय चाचा,अधिवक्ता प्रवीण राय,दरोगा राय,जयशंकर राय,उपेन्द्र शर्मा आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे ।

Narad Vani The Critical Opinion