जिलाध्यक्ष को ब्लाक अध्यक्ष के नेतृत्व में ज्ञापन

गाजीपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले विद्यालय पेयरिंग के विरोध में ब्लाक अध्यक्ष -रेवतीपुर अरुण कुमार राय के नेतृत्व में भाजपा जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश राय को गुरुवार को ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में सरकार के फैसले का विरोध किया गया है और इसे जनहित के खिलाफ निर्णय कहा गया है। प्रतिनिधि मंडल में जयशंकर राय ( ब्लाकमंत्री ), अभिलाष राय पंकज( उपाध्यक्ष ), अभिमन्यु प्रधान, भरत प्रसाद गुप्ता, अखिलेश कुमार, विनीत प्रकाश, अखिलेश यादव ,प्रफुल्ल राय इत्यादि लोग शामिल रहे।

Check Also

छः फरवरी तक भर सकते हैं फार्म छः

गाजीपुर ।जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने शनिवार को विधान सभा क्षेत्र 375-सदर के विभिन्न …