गाज़ीपुर।कांग्रेस पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, गाज़ीपुर जिला कांग्रेस कमेटी के नए पदाधिकारियों की सूची को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से औपचारिक स्वीकृति मिल गई है। यह नियुक्तियाँ कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील राम द्वारा भेजे गए कर्मठ एवं जमीनी स्तर पर सक्रिय कांग्रेस कार्यकर्ताओं की संस्तुति पर की गई हैं।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने इन सभी नामों को स्वीकृति प्रदान करते हुए विश्वास जताया है कि ये कार्यकर्ता जिला स्तर पर संगठन को मजबूती देने का कार्य करेंगे और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाएंगे।
नई जिला कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव एवं प्रवक्ता जैसे विभिन्न प्रमुख पदों पर कुल 69 से अधिक पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। इनमें समाज के विभिन्न वर्गों से आने वाले अनुभवी नेताओं के साथ-साथ युवा और महिला कार्यकर्ताओं को भी स्थान दिया गया है।
यह बने पदाधिकारी
जिला प्रवक्ता अजय कुमार श्रीवास्तव ।
जिला कोषाध्यक्ष विद्याधर पांडे ।
जिला उपाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद राय लाल मोहम्मद चंद्रिका सिंह श्रीमती कुसुम तिवारी राजीव सिंह मंसूर जैदी राजेश गुप्ता हामिद अली देवनारायण सिंह ।
जिला महासचिव राम नगीना पांडे सतीश उपाध्याय हरिओम यादव जफरुल्लाह अंसारी करुणानिधि राय विनोद कुमार सिंह कमलेश्वर प्रसाद शर्मा श्रीमती संगीता राजभर सीताराम राय जय प्रकाश पांडे अखिलेश कुमार यादव सैयद मुनीर अहमद डॉक्टर गुड्डू कुमार श्रीमती उषा चतुर्वेदी सैयद इब्रतुल्लाह।
जिला सचिव मोहन चौहान गुलबास यादव जिला सचिव पप्पू निषाद ओम प्रकाश पांडे ओमप्रकाश पासवान महेश राम नसीम अख्तर अक्षयबर बिंद श्रीराम राजभर संजय कुमार साहू दिव्यांशु पांडे श्यामसुंदर राजभर श्याम नारायण कुशवाहा नंदलाल राम पारस उपाध्याय जावेद अहमद विंध्याचल कुशवाहा राजेश तिवारी सतीश श्रीवास्तव श्रीमती पुष्पा यादव राजेंद्र आदिवासी उदित नारायण राम सैयद फैजान अख्तर राम प्रकाश कुशवाहा राजकपुर रावत महेंद्र कुशवाहा जीवन राम कनौजिया सुदामा यादव मकसूद हसन श्रीमती रंभा राजभर श्रीमती गायत्री गुप्ता आशुतोष कुमार सिन्हा श्रीमती चंदा देवी श्रीमती पार्वती राजभर श्रीमती किरण गौतम श्रीमती शकुंतला गुप्ता श्रीमती किरण जयसवाल श्रीमती रुखसाना खातून श्रीमती बबीता चौहान रीता चौहान रामकेर राजभर मुकेश कुमार रामजन्म यादव।
नवनियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा की गई है कि वे कांग्रेस पार्टी की नीतियों और जन संवेदनशील मुद्दों को गाज़ीपुर जिले के गांव-गांव तक पहुंचाएं और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करें।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील राम ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट किया और कहा कि यह टीम आने वाले समय में जन संघर्ष की अगुवाई करेगी और कांग्रेस को एक मजबूत विकल्प के रूप में मजबूती प्रदान करेगी।
Narad Vani The Critical Opinion