आपातकाल के अनुभव को साझा किया महेंद्र नाथ पांडेय ने

गाजीपुर।पूर्व केंद्रीय मंत्री डा महेंद्र नाथ पांडेय ने विशिष्ट अतिथि नागेन्द्र रघुवंशी (पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष वाराणसी) के साथ बुधवार को आपातकाल दिवस अवसर पर जिले में भाजपा द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया ।
डा महेंद्र नाथ पांडेय ने पचासवें आपातकाल दिवस पर जिला कार्यालय पर लगाई गई प्रदर्शनी का भी फीता काटकर उद्घाटन तथा अवलोकन किया । जिला कार्यालय के सभागार में आयोजित सेमिनार में जिले भर के लोकतंत्र सेनानियों का जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय के साथ माल्यार्पण कर अंग वस्त्र से सम्मान किया। इस अवसर पर आयोजित सेमिनार को संबोधित करते हुए डा महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि देश के लोकतंत्र में आज का दिन काले दिवस के रूप में जाना जाता है।जिसके लिए 1975 में तत्कालीन सरकार ने इसका विरोध करने पर लोगों पर भारी अत्याचार करते हुए जेलों मे बंद कर यातनाएं दी। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष की उम्र में आपातकाल का विरोध करने के कारण वाराणसी सेंट्रल जेल में 5 माह 19 दिन रहना पड़ा। उन्होंने आपातकाल के दौरान आंदोलनकारियों पर नृशंस कार्यवाही का भुक्तभोगी ,आंखों देखा हाल का मार्मिक वर्णन किया। उन्होंने कहा कि आजादी के जमाने का अत्याचार लोकतंत्र के सेनानियों ने झेला, जेल में यातना दी गई , भूखों रखा गया ।उन्होंने कहा कि मैं नमन करता हूं संघ एवं जनसंघ के कार्यकर्ताओ को जिन्होंने नेताओं के गिरफ्तार होने के बाद संवाद बनाए रखते हुए इस आंदोलन को चलाया। आज के दिन को विस्तार से जानने के लिए भावी पीढी से अखबारों के सम्पादकीय पृष्ठ को पढ़ने का आह्वान किया। कहा कि लोकतंत्र में राज तंत्र की गंदगी पैदा कर रहे है भाजपा के विरोधी दल जो अपने राजनीतिक उद्देश्यों के लिए संविधान के खतरे का भ्रम पैदा करने का काम किया ,लेकिन भारतीय जनता पार्टी के कुशल नेतृत्व के पुरुषार्थ बल से लगातार भारतीय जनता पार्टी की सरकार चल रही है और आगे भी चलती रहेगी ।
विशिष्ट अतिथि भाजपा वाराणसी के पूर्व जिलाध्यक्ष नागेन्द्र रघुवंशी ने कहा कि नई पीढ़ी के लोगों को यह बताना चाहिए कि कांग्रेस की दमनकारी नीतियों ने संविधान का उल्लंघन कैसे किया ,उनको बताया जाए सरकार के खिलाफ बोलने वालों को जेल में डालना , निर्ममता से प्रताड़ित किया जाना कांग्रेस सरकार की लोकतंत्र को कुचलने का प्रयास था। उन्होंने कहा कि यह आपातकाल लोकतंत्र के लिए घातक था।
जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने सबके प्रति आभार व्यक्त करते हुए लोकतंत्र सेनानियों के प्रति विशेष सम्मान जताया।
आपातकाल के दौरान जेल यातना के संस्मरण को लोकतंत्र सेनानियों बृजभूषण पांडेय, प्रेमनाथ सिंह आदि ने भी वर्णन किया।
इस अवसर पर दो दर्जन से ज्यादा लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित किया गया।
स्वागत अभिनन्दन उदबोधन पूर्व नगर पालिका चेयरमैन विनोद अग्रवाल ने किया।
इस अवसर पर आपातकाल से सम्बन्धित प्रदर्शनी को लोगों ने देखा।
इससे पूर्व मुख्य अतिथि डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडे व विशिष्ट अतिथि नागेंद्र रघुवंशी ने नगर के टैगोर पार्क में आम का वृक्ष भारतीय जनता पार्टी नेताओं कार्यकर्ताओं के साथ लगाया।
सेमिनार में जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, भानु प्रताप सिंह, कृष्ण बिहारी राय, राम तेज पांडेय, वृजेंद्र राय, विजय शंकर राय, प्रो शोभनाथ यादव, सरिता अग्रवाल, पारस नाथ राय ,पूर्व मंत्री विजय मिश्रा, बृजनंदन सिंह, पूर्व विधायक भोनूराम सोनकर ,कालीचरण राजभर, शिवपूजन राम, पीयूष राय ,जिला महामंत्री प्रवीण सिंह, दयाशंकर पांडेय, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, जितेंद्र पांडेय, रमेश सिंह पप्पू,संकठा मिश्रा सहित आदि लोग उपस्थित थे। सेमिनार का संचालन जिला महामंत्री अवधेश राजभर ने किया।

Check Also

छः फरवरी तक भर सकते हैं फार्म छः

गाजीपुर ।जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने शनिवार को विधान सभा क्षेत्र 375-सदर के विभिन्न …