कांग्रेस ने बिजली विभाग को चेताया

गाजीपुर। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील राम के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को अधीक्षण अभियंता, विद्युत विभाग को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में जिले भर में फैली जर्जर विद्युत व्यवस्था, टूटे-फूटे खंभे, लटकते तारों और भीषण बिजली कटौती की शिकायत की गई। साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि जल्द स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो कांग्रेस पार्टी आंदोलन करेगी।

जिलाध्यक्ष सुनील राम एवं शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने कहा कि जनपद के सभी ब्लॉकों और ग्राम सभाओं में विद्युत व्यवस्था पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। कई जगह खंभे गिरने की स्थिति में है और तार इतने कमजोर हैं कि कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। यह घोर लापरवाही का प्रतीक है, वहीं उन्होंने कहा कि भीषण बिजली कटौती के कारण किसान खासे परेशान हैं। धान की रोपाई का समय है लेकिन बिजली न होने के कारण किसान सिंचाई नहीं कर पा रहे। एआईसीसी सदस्य रविकांत राय एवं पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे ने कहा कि गाजीपुर में उपभोक्ताओं को गलत रीडिंग की वजह से भारी भरकम बिजली बिलों से भी जूझना पड़ रहा है। आर्थिक रूप से कमजोर उपभोक्ता भुगतान नहीं कर पा रहे और विभाग द्वारा उनकी बिजली काटी जा रही है, जिससे उन्हें मानसिक प्रताड़ना झेलनी पड़ रही है।
कांग्रेस कमेटी ने अधीक्षण अभियंता से मांग की कि जल्द से जल्द जर्जर तार और खंभों की मरम्मत की जाए, ग्रामीण इलाकों में बिजली आपूर्ति में सुधार हो और उपभोक्ताओं को अनावश्यक प्रताड़ना से राहत मिले। अन्यथा पार्टी जनहित में आंदोलन को बाध्य होगी।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से पीसीसी सदस्य जनक कुशवाहा, अजय कुमार श्रीवास्तव ,ज्ञान प्रकाश सिंह , चंद्रिका सिंह, विद्याधर पांडे, हामिद अली, राजेश गुप्ता, राम नगीना पांडे, महबूब निशा ,शबीहूल हसन, रईस अहमद ,आलोक यादव, कमलेश्वर प्रसाद शर्मा ,अनुराग पांडे, अवधेश साहू, सूरज खरवार, देवेंद्र कुमार सिंह, जीशान कमर, चंद्रशेखर आदि लोग शामिल रहे ।

Check Also

छः फरवरी तक भर सकते हैं फार्म छः

गाजीपुर ।जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने शनिवार को विधान सभा क्षेत्र 375-सदर के विभिन्न …