ग्राम चौपाल में वास्तविकता से रुबरु हुए आयुक्त

गाजीपुर। जनपद के नोडल अधिकारी आयुक्त वाराणसी मण्डल वाराणसी एस राजलिंगम की बुधवार को जपनद भ्रमण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। भ्रमण के दौरान आयुक्त की  अध्यक्षता में ग्राम चौपाल का आयोजन  विकास खण्ड  सैदपुर अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालय शादी-भादी में किया गया।  कार्यक्रम का शुभारम्भ मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
      चौपाल में उन्होने व्यक्तिगत शौचालय ,आवास, हैंड पम्प के संचालन, वृद्धापेंशन,दिव्यांगजन पेंशन, विधवा पेंशन, राशन वितरण, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास, विद्युत आपूर्ति, आय जात निवास प्रमाण पत्र, समूह के सम्बंध में जानकारी ली एवं प्रत्येक पात्रों को योजना का लाभ दिये जाने का निर्देश दिया। पेंशन के  छूटे हुए लाभार्थी को तत्काल लाभ दिलाने का निर्देश दिया। उन्होनें कहा कि कोटेदार फ़ूड सेफ्टी से सम्बंधित सारे नियमों का पालन करते हुए साफ सफाई का ध्यान रखेगे। उन्होने ग्राम में छूटे पात्र व्यक्तियों के राशन कार्ड बनाये जाने एवं छूटे हुए नामों को बढ़ाने का निर्देश दिया।
ग्राम चौपाल में सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचने का सत्यापन किया गया। ग्राम वासियों को खुली बैठक में सरकार द्वारा संचालित लाभार्थीपरक योजनाओं की भी जानकारी दी गई। इस अवसर पर ग्रामीणों की समस्याओं को सुनते हुए पेंशन योजना, आवास, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड का लाभ दिलाये जाने के संबंध में निर्देशित किया गया । उन्होने अधिकारियों को निर्देश दिया कि  निराश्रित, विधवा एवं वृद्धावस्था पेंशन के पात्र लाभार्थियों का चयन करते हुए पेंशन का लाभ दिलाया जाये।
चौपाल में प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को अध्यापकों द्वारा दी जा रही शिक्षा की गुणवत्ता/स्तर के संबंध में भी खुली चौपाल के दौरान ग्राम वासियों से सत्यापन किया  गया। बैठक में हैंडपंप रिबोर, छात्रवृत्ति, मनरेगा आदि कार्याे के बारे में भी सत्यापन किया गया। बाल विकास की समीक्षा के दौरान गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण तथा पुष्टाहार वितरण तथा कोटेदार द्वारा समय से राशन बाटने एवं विजली की उपलव्धता के सम्बन्ध में जानकारी ली।
कार्यक्रम के अन्त में मुख्य विकास अधिकारी ने ग्रामों मे संचालित सभी योजनाओं के बारे मे विस्तार से लोगो को अवगत कराया तथा अन्य विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग से सम्बन्धित योजनाओं के बारे में लोगो को जानकारी दी। जिलाधिकारी  अविनाश कुमार ने आयुक्त को आश्वस्त किया कि चौपाल में जो शिकायतें प्राप्त हुईं हैं उसका शत-प्रतिशत निस्तारण कराया जायेगा।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी/ज्वाईंट मजिस्ट्रेट सैदपुर रामेश्वर सबरवाल,  परियोजना निदेशक राजेश यादव, उप निदेशक कृषि, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला दिव्यांग कल्याण अधिकारी, उपायुक्त उद्योग, खण्ड विकास अधिकारी देवकली, समाज कल्याण अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, डी0पी0ओ0, जिला पंचायत राज अधिकारी ,एवं अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

Check Also

छः फरवरी तक भर सकते हैं फार्म छः

गाजीपुर ।जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने शनिवार को विधान सभा क्षेत्र 375-सदर के विभिन्न …