विकसित भारत बनाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही सरकार

गाजीपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत का अमृत काल, सेवा सुशासन गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूर्ण होने पर गुरुवार को नगर के रायल पैलेस में प्रोफेशनल मीट का आयोजन जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय की अध्यक्षता में किया गया। प्रोफेशनल मीट मे “सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण”, “सशक्त भारत, सुरक्षित भारत” तथा विकसित भारत की संकल्पना एवं हमारी भूमिका विषय की संगोष्ठी में समाज के प्रबुद्ध जनों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि डा संगीता बलवंत (सांसद राज्यसभा) ने विकसित भारत की संकल्पना एवं हमारी भूमिका पर बोलते हुए कहा कि 2014 में भाजपा नेता नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत का एक सपना देखा तथा प्रधानमंत्री बनने के बाद संकल्प लिया कि विकासशील भारत को विकसित भारत बनाकर रहूंगा। उसके प्रति लक्ष्य लेकर लगातार कार्य करना शुरू किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मानना है कि जब तक समाज का प्रत्येक व्यक्ति समृद्ध नही होगा तब तक देश विकसित भारत नहीं बन सकता और उनके योजनाबद्ध कार्यों के बदौलत आज भारत में विकास के विश्वास के साथ लगातार आगे बढ़ रहा है समाज में महिलाओं, नवजवानों, किसानों के प्रगति की नित्य नई कहानी रची जाने लगी है।डा संगीता बलवंत ने कहा कि 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन,12 करोड़ परिवारों को सुलभ शौचालय,7 करोड़ परिवारों के लिए आवास,15 करोड़ परिवारों को जल जीवन मिशन से पीने की पानी की उपलब्धता के अलावा, किसान बीमा,किसान सम्मान निधि, आयुष्मान कार्ड आदि तमाम कल्याणकारी परोपकारी योजनाएं पारदर्शिता के साथ भ्रष्टाचार मुक्त पात्र लोगों को उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का लक्ष्य सिर्फ सरकार की सोच और क्रिया शीलता से नही हासिल किया जा सकता उसके लिए हमें भी अपने नागरिक कर्तव्यों का पालन करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि 2014 में 11वीं अर्थव्यवस्था का देश आज विश्व की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था का देश बन चुका है।
लोकसभा के प्रत्याशी रहे पारसनाथ राय ने “सशक्त भारत, सुरक्षित भारत” विषय पर अपना उद्बोधन दिया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश का नया स्वरूप विश्व पटल पर उभर कर सामने आया है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश की प्रगति और सुरक्षा बढी है।आज देश के दुश्मनो में बौखलाहट है ।कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मानना है कि सशक्त भारत एक मजबूत और आत्मनिर्भर भारत, जहां नागरिक सशक्त हों और देश प्रगति के पथ पर आगे बढ़े।।सशक्त भारत सुरक्षित भारत के निर्माण के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में शिक्षा, स्वास्थ्य, आर्थिक विकास और सुरक्षा जैसे क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित कर लगातार काम किया जा रहा है।
पूर्व जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण विषय पर उदबोधन मे कहा कि देश के नागरिकों के आशीर्वाद से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विगत 11 वर्षो मे कार्यों का कीर्तिमान स्थापित किया है इन कार्यों का विकसित भारत निर्माण मे महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि देशवासियों का दर्द प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सोच में शामिल है।जिसके प्रति उनके सेवा और समर्पण का भाव सरकार की सभी योजनाओं में निहित है।उन्होंने कहा कि समाज में सरकार की योजनाएं जहां गरीबों को संतृप्त कर रही हैं वही उनके सम्मान में वृद्धि भी हो रही है ।
आभार धन्यवाद व्यक्त करते हुए जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कहा कि सिंदूर ऑपरेशन से सिर्फ पाकिस्तान का ही नहीं बल्कि चीन का भी मनोबल टूटा है। उससे देश के 140 करोड़ लोगों का स्वाभिमान सम्मान और मनोबल बढ़ा है। उन्होंने कहा कि आगे भारत के नेतृत्व में दुनिया चलने वाली है।
प्रोफेशनल मीट का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय व डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलित कर हुआ।
कार्यक्रम में विकसित भारत के लक्ष्यों के प्रति नागरिक कर्तव्यों के पालन व निष्ठा में शपथ पत्र पढ़ कर संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम के अंत में गुजरात में हुए विमान हादसे में मृतात्माओं के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए आत्मा शांति हेतु दो मिनट का मौन रखा गया।
कार्यक्रम का संचालन महामंत्री दयाशंकर पांडेय ने किया।
प्रदर्शनी का शुभारंभ इससे पहले केन्द्र सरकार के 11 वर्ष की महत्वपूर्ण उपलब्धियों तथा सेवा सुशासन एवं गरीब कल्याण विषय पर सरकार की योजनाओं विचारों से सम्बन्धित प्रदर्शनी का शुभारंभ राज्यसभा सांसद डा संगीता बलवंत ने किया।इस अवसर पर प्रदर्शनी में सरकार की सभी प्रमुख योजनाओं का उल्लेख करते पटल सरकार के दूरदर्शिता और विकसित भारत के लक्ष्यों का सहज वर्णन कर रहे थे। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह,पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, कृष्ण बिहारी राय ,प्रो शोभनाथ यादव,,सरिता अग्रवाल, राजेश राजभर, प्रवीण सिंह, अवधेश राजभर, अखिलेश सिंह, श्याम राज तिवारी, लालसा राजभर, जितेन्द्र पांडेय,अच्छेलाल गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, कार्तिक गुप्ता,रमेश सिंह पप्पू, रामनरेश कुशवाहा, विष्णु प्रताप सिंह, सुरेश बिन्द, अनिल पांडेय, संकठा प्रसाद मिश्रा, साधना राय, किरण सिंह सहित अन्य प्रबुद्ध जन उपस्थित थे।

Check Also

छः फरवरी तक भर सकते हैं फार्म छः

गाजीपुर ।जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने शनिवार को विधान सभा क्षेत्र 375-सदर के विभिन्न …