
गाजीपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गुरुवार को मुहम्मदाबाद तहसील क्षेत्र के बैजलपुर स्थित सिद्ध पीठ सोमेश्वर नाथ धाम परिसर पर बृहद वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। वन विभाग द्वारा आयोजित बृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में बरगद पीपल गूलर आम एवं बेल आदि के पवित्र वृक्षों का रोपण किया गया । इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता पियूष राय ने कहा कि आज सुखद संयोग है कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गंगा दशहरा का पावन पर्व है। उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्म दिवस भी है तथा हम सभी लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत आज वृक्षारोपण कर रहे हैं ।प्रख्यात पर्यावरण विद श्रीराम राय कमलेश ने कहा कि बेल भगवान शिव का अत्यंत प्रिय पौधा है तथा बरगद के नीचे ही भगवान शंकर समाधि लगाते हैं इसलिए सिद्धपीठ सोमेश्वर नाथ धाम पर बेल और बरगद आदि का वृक्षारोपण अध्यात्म एवं पर्यावरण के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण है। मुहम्मदाबाद के वन रेंजर आदित्य यादव ने कहा कि एक अभियान के तहत गंगा किनारे के गांव एवं सड़कों के किनारे सघन वृक्षारोपण किया जाएगा तथा उन्हें ट्री गार्ड से संरक्षित भी किया जाएगा। आदित्य यादव ने कहा कि पेड़ पौधों से न केवल ऑक्सीजन मिलता है बल्कि पशु पक्षियों को छाया एवं भोजन भी प्राप्त होता है । जिससे पर्यावरण संतुलन बना रहता है इस अवसर पर वन विभाग के कर्मचारियों के अलावा सौरभ राय, अवधेश गुप्ता ,केसरी तिवारी, मनोज तिवारी ,विनोद राय सहित क्षेत्र के बैजलपुर तिवारीपुर मुहम्मदाबाद आदि क्षेत्रों से काफी पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहे।
Narad Vani The Critical Opinion