पीड़ित मानवता के लिए किए अनेक कार्य

गाजीपुर । कांग्रेस पार्टी ने शनिवार को महान समाज सुधारक लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की जयंती मनाई। इस अवसर पर सकलेनाबाद स्थित पार्टी कार्यालय में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी और विचार गोष्ठी आयोजित की। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सुनील राम, शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा, एआईसीसी रविकांत राय, प्रवक्ता अजय श्रीवास्तव सहित कई अन्य नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभी ने लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
प्रदेश सचिव और गाजीपुर कांग्रेस प्रभारी फसाहत हुसैन बाबू ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होलकर एक महान शिवभक्त और समाज सुधारक थीं। उन्होंने पीड़ित मानवता के कल्याण के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए। उनकी जयंती पर हम उन्हें श्रद्धांजलि देते हैं और उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लेते हैं। विचार गोष्ठी में जिलाध्यक्ष सुनील राम और शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने बोलते हुए संयुक्त रूप से कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होलकर का जीवन सामाजिक सुधार के लिए याद किया जाता है, कांग्रेस पार्टी सदैव उनके कार्यों को अपनी नीति के साथ जोड़कर पीड़ित मानवता की सेवा के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति के लिए कार्य करती है। एआईसीसी सदस्य रविकांत राय ने उनके चित्र पर माल्यार्पण के बाद उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया।

इस अवसर परप्रमुख रूप से एआईसीसी सदस्य रविकांत राय, बटुक नारायण मिश्र, लाल साहब यादव, अजय कुमार श्रीवास्तव, चंद्रिका सिंह , हामिद अली ,विद्याधर पांडे ,राजेश विश्वकर्मा ,महबूब निशा ,राम नगीना पांडे ,अयूब अंसारी, राजेश उपाध्याय, पारस उपाध्याय, अनुराग पांडे, संजय राय ,जेपी पांडे, सदानंद गुप्ता, रईस अहमद, झुन्ना शर्मा, चंद्रशेखर ,वासिफ ,राशिद खान, शक्तिआनंद, देवेंद्र सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

Check Also

छः फरवरी तक भर सकते हैं फार्म छः

गाजीपुर ।जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने शनिवार को विधान सभा क्षेत्र 375-सदर के विभिन्न …