
गाजीपुर । जंगीपुर विधानसभा के साधन सहकारी संघ जंगीपुर में संविधान बचाओ सम्मेलन का आयोजन किया गया।जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव फसाहत हुसैन बाबू ने कहा कि यह सरकार संविधान बदलना चाहती है, यह बीजेपी सरकार में धर्म जाति मजहब की राजनीति करके समाज और देश को बांटना चाहती है योगी आदित्यनाथ का ला – ऑर्डर ध्वस्त है ,रोज हत्या छिनैती हो रही है इस सरकार से पूरी जनता त्रस्त है दलित पिछड़े शोषित वंचित गरीब का जो अधिकार है उसको भी बीजेपी सरकार खत्म करना चाहती है हम कांग्रेस जन किसी भी कीमत पर संविधान को बदलने नहीं देंगे । जिला अध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि हमारे नेता जननायक राहुल गांधी जब संसद में संविधान की बात उठाते हैं दलित पिछड़े शोषित वंचित की आवाज को उठाते हैं तो उनके माइक को बंद कर दिया जाता है , उनकी आवाज को दबाया जाता है ईडी सीबीआई से झूठी जांच कराई जाती है । सरकार हर मोर्चे पर फेल है ।
संविधान बचाओ सम्मेलन में मुख्य रूप से शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ,पूर्व विधायक पशुपतिनाथ राय, एआईसीसी सदस्य रविकांत राय ,जनक कुशवाहा, चंद्रिका सिंह ,राजेश गुप्ता, महबूब निशा ,राजीव सिंह, हामिद अली, विद्याधर पांडे, ज्ञान प्रकाश सिंह ,सतीश उपाध्याय , माधव कृष्ण, कमलेश्वर प्रसाद शर्मा ,राजेश उपाध्याय, आलोक यादव, देवेंद्र सिंह, इस्लाम मास्टर, अब्दुल्ला मास्टर, ओमप्रकाश पासवान, शेषनाथ दुबे, किरन देवी, रिजवाना बेगम, शाहिद शाइस्ता, परवीन अरुण, कुमार गुप्ता, धीरेंद्र पासवान, महेंद्र पासवान, राकेश पासवान, आदि लोगों ने अपना विचार व्यक्त किया ।

Narad Vani The Critical Opinion