
गाजीपुर। अहिल्याबाई होलकर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान अंतर्गत मंगलवार को सदर विधानसभा का जन प्रतिनिधि सम्मेलन भाजपा जिला कार्यालय छावनी लाइन पर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। सम्मेलन के मुख्य अतिथि जौनपुर जिले के पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय ने कहा कि अहिल्याबाई होलकर ने अपने शासनकाल में सोच से परे, सामर्थ्य से ज्यादा काम किया । उनके शासन व्यवस्था में बदलाव, सुधार,सृजन, निर्माण, परिवर्तन सहित सभी क्षेत्रों में अद्वितीय क्षमता से कार्य कराए गए। उन्होंने कहा कि समावेशी शक्ति की प्रतीक अहिल्याबाई होलकर ने नारी सशक्तिकरण, विधवा महिलाओं के अधिकार, महिला सेना का गठन कर उन्हें सशस्त्र प्रशिक्षण देकर युद्ध विद्या से मजबूत बनाया। उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई होलकर सनातन धर्म की संरक्षिका थीं उनका जीवन अध्यात्मिकता, धर्म -कर्म और सुशासन का अनुपम संगम था।
जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि देवी अहिल्याबाई होल्कर भारतीय इतिहास की उन महान नारियों में से हैं जिन्होंने नारी शक्ति प्रशासनिक दक्षता और धर्म परायणता का ऐसा अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया जिनकी स्मृति आज भी भारतीय जनमानस में श्रद्धा के साथ अंकित है। उन्होंने कहा कि महारानी अहिल्याबाई होलकर आज के जनप्रतिनिधियों के लिए प्रेरणा स्रोत व उनके द्वारा कराए गए कार्य आदर्श अनुकरणीय है। सम्मेलन को नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि राजदेव यादव व पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने भी सम्बोधित किया। सभी उपस्थित लोगों के प्रति आभार जिला कोषाध्यक्ष अच्छे लाल गुप्ता तथा संचालन जिला मंत्री सुरेश बिंद ने किया।
मुख्य अतिथि का जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रवीण सिंह, दयाशंकर पांडेय, अमरेश गुप्ता, मनोज बिंद, प्रीति गुप्ता, काशी चौहान, बलवंत बिंद,राणा सिंह, गोपाल राय, पवंजय पांडेय, सुनील गुप्ता, रास बिहारी राय, शशिकान्त, मुरली कुशवाहा, उमेश सिंह, गुड्डी सिंह, दिनेश सिंह, अभिनव सिंह, शनि चौरसिया ,नंदू कुशवाहा, राजन प्रजापति ,सोमेश राय, अर्जुन सेठ आदि उपस्थित थे।
