
गाजीपुर । प्रदेश सरकार के निर्देश के पर जनपद में स्थापित संविधान शिल्पी,भारत रत्न डा0 भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती से पूर्व सभी आंबेडकर पार्क, आंबेडकर की प्रतिमाओं की अभियान चलाकर की गई साफ सफाई ।
जयंती पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला में रविवार को जनपद के नगर निगम, नगरीय निकायों, विभिन्न वार्डों,ग्राम पंचायतों आदि में स्थापित डॉ.आंबेडकर पार्कों तथा प्रतिमाओं की स्वच्छता अभियान चलाकर साफ सफाई की गई।
जिलाधिकारी आर्यका अखौरी, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सरिता अग्रवाल, मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी, परियोजना निदेशक (प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी) राजेश यादव, उपजिलाधिकारी सदर मनोज पाठक, तहसीलदार सदर राजीव यादव, ई ओ नगर पालिका अमिता वरूण ने लंका स्थित अंबेडकर पार्क में अंबेडकर प्रतिमा एवं पार्क परिसर का वृहद स्तर पर साफ-सफाई की। जिलाधिकारी ने इस अवसर पर निर्देश दिया कि जनपद के समस्त तहसीलों, विकास खण्डों, ग्रामसभाओं, नगर पालिकाओं एवं पंचायतों में स्थित आंबेडकर पार्कों एवं प्रतिमाओं की साफ सफाई कराते हुए शासन द्वारा निर्देशित कार्यक्रमों को कराना सुनिश्चित करें।
स्वतंत्रता के अमृत काल में भारत रत्न बाबा साहब भीमराव आम्बेडकर जयंती पर 14 से 28 अप्रैल तक जनपद मे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा, उन्होने बताया कि जनपद में धूमधाम से उत्सव के रूप में भारत रत्न, बाबा साहब डॉ.भीमराव आम्बेडकर जयंती पर प्रार्थना सभा, गोष्ठी, क्विज, वाद विवाद प्रतियोगिता, प्रभात फेरी, महिला सशक्तीकरण एवं लैंगिक समानता आदि पर सेमिनार के कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।

Narad Vani The Critical Opinion