
गाजीपुर , मुहम्मदाबाद, जमानियां और जहूराबाद विधानसभा मे आयोजित हुआ कार्यक्रम
गाज़ीपुर ।भाजपा स्थापना दिवस साप्ताहिक समारोह मे आज बुधवार को विधानसभा सक्रिय सदस्य सम्मलेन के दूसरे दिन गाजीपुर सदर, जहूराबाद, जमानियां और मुहम्मदाबाद विधानसभा का सम्मेलन तीन सत्रों मे सम्पन्न हुआ।
नन्दगंज (गाजीपुर) । राधिका पैलेस, नन्दगंज मे आयोजित भाजपा सदर विधानसभा सक्रिय सदस्य सम्मलेन के उदघाटन सत्र को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी नैतिक मूल्यों की रक्षा मे निहित संस्कारों के मजबूत आधार पर सेवा समर्पित कार्यकर्ताओं का निर्माण समय समय पर प्रशिक्षण के माध्यम से करती रहती है।आज अगर देखा जाए तो संवैधानिक अधिकारों मे निहित समस्त मूल्यों के पालन मे अव्वल अगर किसी राजनैतिक दल का कार्यकर्ता है तो कोई भी कह सकता है वह भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता है। उन्होंने कहा कि अनुशासन और जन सेवा के साथ नागरिक कर्तव्यो के पालन मे हमारी एक विशिष्ठ पहचान है।
द्वितीय सत्र को संबोधित करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा कि आजाद भारत मे देश के समक्ष जो सबसे मूल समस्या उभर कर सामने आई वह थी देश एकता और अखंडता को बनाए रखना। सत्ता के लालची लोग सत्ता लोभ मे राजनीतिक तुष्टिकरण के साथ देश को टुकड़े-टुकड़े करने को व्यग्र थे लेकिन राष्टवादी महामनिषियो ने जनसंघ तथा बाद में भाजपा का गठन कर देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए बलिदान होना पसन्द किया लेकिन झूकना कत्तई नहीं हमारे महामनिषियो पं दीनदयाल उपाध्याय और डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी की शहादत हमे राष्ट्र सेवा की हमे प्रेरणा प्रदान करती है।
अन्तिम व तीसरे सत्र को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद डा संगीता बलवंत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी समाज सेवा और राष्ट्र सेवा की भावना से लगातार काम कर रही है।आज बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर के सोच और सपनों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ पूरा कर रहे हैं।
उपस्थित लोगों के प्रति आभार धन्यवाद अच्छेलाल गुप्ता तथा संचालन विनीत शर्मा ने किया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक शिवपूजन राम,नपा अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, सरोज कुशवाहा,प्रवीण सिंह, रामनरेश कुशवाहा, विनोद अग्रवाल,काशी चौहान, प्रीति गुप्ता,राणा सिंह, बलवंत बिंद, अभिनव सिंह, साधना राय, आदि उपस्थित थे।
मुहम्मदाबाद । भाजपा विधानसभा सक्रिय सदस्य सम्मलेन देव पैलेस मुहम्मदाबाद मे जनजाति मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद खरवार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय ने कहा कि जन संघ तथा बाद मे बनी भारतीय जनता पार्टी ने लोकतंत्र व देशहित में त्याग,तपस्या,बलिदान के चरित्र व्यवहार का सदैव पालन किया है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र भारत के इतिहास मे सर्वाधिक ठोस निर्णय तथा देश को मजबूत करने में भाजपा की राजनीति मिल का पत्थर है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने राजनीति के लिए कभी नैतिक मूल्यों से समझौता नहीं किया।
पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने स्थापना काल से ही अपने कार्य व्यवहार से भारतीय राजनीति मे एक अलग पहचान बनाई है। देश के अंदर कठोर निर्णय लेकर राष्ट्र की मूल भावना को सम्मान दिया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सत्ता के लिए नहीं बल्कि राष्ट सेवा व जन सेवा के लिए काम करती है। विगत 11 वर्षो मे केन्द्र सरकार ने देश की आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक,तथा भौगोलिक क्षेत्र में बड़े बदलाव के लिए काम किया है। तथा लोगों के जीवन लक्ष्यों को पूर्ण करने में बराबर की भागीदारी निभाई है।
इस अवसर पर सम्मेलन का संचालन शशांक शेखर राय ने किया ।
कार्यक्रम में पीयूष राय ,आनंद राय मुन्ना, अवधेश राय, रविंद्र राय ,धनेश्वर बिन्द, सतीश राय सहित सभी मंडल अध्यक्ष व सक्रिय सदस्य उपस्थित थे।
दिलदार नगर। नगर पंचायत हाल मे आयोजित भाजपा जमानियां विधानसभा सक्रिय सदस्य सम्मलेन के उद्घाटन सत्र को मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने सम्बोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता प्रधान राष्ट्रवादी संगठन है जहां बूथ अध्यक्ष भी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की योग्यता और क्षमता का धनी कार्यकर्ता होता है। अगर भाजपा का कार्यकर्ता देव तुल्य है तो निश्चित तौर पर उसके कार्यों, विचारों तथा व्यवहार के नीजी गुणों मे देवत्व का भाव निहित है।
दूसरे सत्र को संबोधित करते हुए लोकसभा प्रत्याशी रहे पारसनाथ राय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता सर्वाधिक ऊर्जावान तथा विवेक विचार का धनीकार्यकर्ता होता हैं । उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन के माध्यम से हम सब यहॉ सेयह संकल्प लेकर जाएं कि पूरे मनोयोग से संगठन कार्य करते हुए जनता के बीच सरकार की योजनाओं तथा उपलब्धियो को रखें तथा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का अधिकाधिक लाभ पात्रों को प्राप्त हो इसके लिए अपना पूर्ण प्रयास करें।
अंतिम सत्र को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक सुनीता सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विगत 11 वर्षो में देश की जहां तकदीर और तस्वीर बदलने का काम किया है।वही उत्तर प्रदेश मे मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने मात्र आठ वर्ष में बीमार प्रदेश को उन्नति के पथ पर अग्रसर करतें हुए प्रदेश को भ्रष्टाचार और अपराध मुक्त कर दिया है।
कार्यक्रम का संचालन पंकज राय ने किया।इस अवसर पर इतवारी राजभर, विष्णु प्रताप सिंह, ओमप्रकाश श्रीवास्तव, मुरली कुशवाहा, ब्रह्मदेव खरवार, संदीप बिन्द, तारकेश्वर वर्मा, राजीव चतुर्वेदी, अमित सिंह, रामप्रवेश कुशवाहा सहित आदि अन्य लोगों पर स्थित थे।
जहूराबाद विधानसभा का सक्रिय सदस्य सम्मेलन संपन्न
कासिमाबाद (गाजीपुर)।भारतीय जनता पार्टी के जहूराबाद विधानसभा का सक्रिय सदस्य सम्मेलन भाजपा कासिमाबाद द्वितीय मंडल के सुरवत स्थित कौशिक महाविद्यालय में संपन्न हुआ। सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, जीतेंद्र नाथ पाण्डेय और राजेश राजभर उपस्थित रहे। भानु प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। कार्यकर्ता दल के रीढ़ हैं। सक्रिय कार्यकर्ताओं के बल पर ही पार्टी ने यह मुकाम हासिल किया है। वरिष्ठ भाजपा नेता जीतेंद्र नाथ पाण्डेय ने दल के आंतरिक चुनाव और संगठन निर्माण पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भाजपा पूर्ण रूप से लोकतांत्रिक दल है। यहां सभी कार्यकर्ताओं को विभिन्न पदों पर प्रतिभाग करने का पर्याप्त अवसर है। राजेश राजभर ने भाजपा सरकार के विकास कार्यों पर चर्चा किया।
इससे पूर्व वरिष्ठ नेताओं ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित किया। कार्यक्रम में अखिलेश राय, प्रवीण सिंह, रामनरेश कुशवाहा, धर्मेन्द्र नाथ राय, सानंद सिंह, राकेश तिवारी मंडल के सभी मंडल अध्यक्ष शुभांशु मिश्रा, प्रफुल्ल सिंह, विपिन बिहारी सिंह, मनोज राजभर, संतोष गुप्ता, मयंक राय, धनंजय चौबे, दीना ठाकुर सहित वरिष्ठ कार्यकर्ता और सक्रिय सदस्य उपस्थित रहे। सम्मेलन का संचालन जिला उपाध्यक्ष श्याम राज तिवारी ने किया। पूर्व विधायक कालीचरण राजभर ने आभार व्यक्त किया।
