शैक्षिक,समाज,आर्थिक तरक्की के रूप में

गाजीपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में सकलेनाबाद स्थित कांग्रेस कैंप कार्यालय में निवर्तमान शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा की अध्यक्षता में संगोष्ठी किया गया। इसमें संदीप विश्वकर्मा ने कहा कि आज का दिन भारत सहित पूरे विश्व की महिलाओं के योगदान, उनकी त्याग और साहस को समर्पित है। इस खास दिवस को महिलाओं के मान-सम्मान, समाज, सियासत और आर्थिक क्षेत्र में उनकी तरक्की के जश्न के तौर पर भी मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि नारी का सम्मान ही समाज की वास्तविक प्रगति है। एआईसीसी सदस्य रविकांत राय ने कहा महिलाएं आज के समय में पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। कला से लेकर खेल, बिजनेस और साइंस से लेकर टेक्नोलॉजी तक हर क्षेत्र में महिलाएं कदम से कदम मिलाकर चल रही हैं। ऐसे में समाज में उनके इसी योगदान और साहस को रेखांकित करने के लिए हर साल आठ मार्च को अंतराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है।
पीसीसी सदस्य एवं प्रवक्ता अजय कुमार श्रीवास्तव ने भी महिला सम्मान की बात का पुरजोर समर्थन करते हुए बीजेपी सरकार पर भी हमला किया, कहा कि “बीजेपी सरकार में महिलाओं की सुरक्षा का कोई ठोस इंतजाम नहीं है। महिलाओं पर अत्याचार और बलात्कार की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं, जिससे समाज में भय का माहौल बना हुआ है। कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। बेटियों पर अत्याचार की घटनाएं निरंतर सुनने को मिल रही हैं।”

इस अवसर पर मुख्य रूप से विद्याधर पांडे, महबूब निशा, आशुतोष गुप्ता ,महिला प्रदेश सचिव उषा चतुर्वेदी ,सीमा विश्वकर्मा ,प्रमिला भारती, किरन , शैलाअंसारी, राजेश विश्वकर्मा, सदानंद गुप्ता ,आलोक यादव, ओम प्रकाश यादव, सुजीत, सूरज कुमार ,बलदाऊ विश्वकर्मा ,अजय यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

Check Also

केक काट,सिंदूर का पौधा लगा मनाया मुख्यमंत्री का जन्मदिन

गाजीपुर। भाजपा कार्यकर्ताओं ने वृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय छावनी लाइन पर जिलाध्यक्ष …