
गाजीपुर। जय संविधान, जय जवान,जय किसान उद्घोष के साथ 76वें गणतंत्र दिवस पर सभूति राज डोम ने महाश्मशान पूर्व ब्लाक प्रमुख मित्रसेन प्रधान अंत्येष्टि स्थल मां गंगा तट सुल्तानपुर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ढोल नगाड़े की गडगड़ाहट के साथ समान के सबसे उपेक्षित तबके ने खुद को राष्ट्रीय पर्व से जोड़ा और संविधान तथा देश को जानने की कोशिश की।
झंडोत्तोलन के बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व प्रधान अविनाश प्रधान ने कहा कि संविधान ने हमें बहुत कुछ दिया है। इसे अक्षुण रखना हमारा कर्तव्य है। अश्पृश्यता का अंत किया और सभी को बराबरी का दर्जा दिया। देश अपनी मजबूती के लिए अपने नागरिकों से कुछ कर्तव्यों की मांग करता है। उसे हमें करना ही होगा। संविधान सुरक्षित, देश सुरक्षित तभी हम भी सुरक्षित रहेंगे और प्रगति करेंगे। मां गंगा के तट पर आप सभी रहते हैं तो मां गंगा की सेवा उनको स्वच्छ रखने में है। मां गंगा की सेवा, स्वच्छता भी राष्ट्रीय कर्तव्य ही है। यहां के रहने वालों ने अपने कर्तव्य का निर्वहन किया है। पहले यहां अधिकांश शव मां गंगा में प्रवाहित कर दिए जाते थे। लेकिन अब शवों को जलाकर अंत्येष्टि होती है। अपने निर्माण काल से अब तक पूर्व ब्लाक प्रमुख मित्रसेन प्रधान अंत्येष्टि स्थल ने लगभग दस हजार से अधिक शवों को गंगा में प्रवाहित होने से रोककर राष्ट्र की सेवा की है। लाखों शवयात्रियों की सुविधा और सेवा का ख्याल रखा है। भविष्य में भी उनकी सेवा का संकल्प बनाए रखना है।
कार्यक्रम में ओम प्रकाश, सुवाष, पौवा, सुरेश, धीरज यादव, मुन्ना यादव पहलवान, अरविंद यादव, संतोष प्रधान, रणजीत यादव, अरविंद प्रधान आदि मौजूद थे। संचालन सुनील प्रधान लालू ने किया। अंत में ग्राम प्रधान सुनीता गिरि द्वारा भेजे गए मिष्ठान का वितरण कर कार्यक्रम का समापन हुआ।
Narad Vani The Critical Opinion