
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के सर्वोच्च युवा सम्मान से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सम्मानित होने के बाद गृहजनपद में प्रथम आगमन पर समाजसेवी सिद्धार्थ राय का भव्य स्वागत समारोह आयोजित हुआ । जिसमें नगर समेत गांव के लोग भारी संख्या में शामिल हुए । सिद्धार्थ राय की स्वागत यात्रा नंदगंज से शुरू हो कर ददरीघाट स्थित आवास पर समाप्त हुआ। जहाँ पर सभा और भोज का आयोजन हुआ। जिसमे सभी लोग शामिल हुए । सिद्धार्थ राय ने बताया कि उनको अपना सामाजिक जीवन जीते हुए आज 18 वर्ष से अधिक हो गए, इस दौरान सभी के प्रेम और सहयोग से जितनी हो सकी उतनी सेवा असहाय और निर्धन लोगों की करते रहे । आगे भी मेरे जीवन का मात्र यही उद्देश्य है कि लोगों की सेवा करते हुए अपना जीवन पूरा करना ।
आज के कार्यक्रम में पप्पू कुशवाहा , राजू यादव , संजय राम , बबलू बिंद , अमरेंद्र खरवार , सुभाष यादव , राम आशीष कुशवाहा , पुष्कर सिंह , शुभम पांडेय, अभिषेक राय , सुनील बिंद , मनीष बिंद , सरिता गुप्ता , शनि चौरसिया , सियाराम चौहान , रविन्द्र चौहान आदि मौजूद रहे ।

Narad Vani The Critical Opinion