
गाजीपुर। माह के द्वितीय शनिवार को थाना दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक डा0 ईरज राजा की उपस्थिति में थाना नन्दगंज में उपस्थित फरियादियों की फरियाद सुनी। साथ ही शिकायतों को जल्द से जल्द निस्तारण के लिए प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया। थाना दिवस पर 06 फरियादियों ने अपनी-अपनी शिकायतों को लिखित रूप में दिया जिसमें मौके पर 04 का निस्तारण किया गया । थाना दिवस के उपरान्त जिलाधिकारी ने सभी लेखपाल को निर्देशित किया कि अपना-अपना फिल्ड रजिस्टर बनायी जाय तथा जितने में आई0जी0आर0एस0 पोर्टल जितने भी आवेदन प्राप्त होते हैं या लम्बित हो उन्हे पुलिस विभाग से समन्वय स्थापित कर तत्काल फिल्ड रजिस्टर पर सभी आवदनों को नोट करके तत्काल निस्तारण किया जाय। उन्होने निर्देशित किया कि जिस गांव की शिकायत आती है तो अधिकारी वहां मौके पर जाकर गांव के संबंधित लेखपाल एवं पुलिस विभाग की टीम के साथ मिलकर निस्तारण करेंगे। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही एवं शिथिलता क्षम्य नही होगी। इस मौके पर ज्वाइन्ट मजिस्टेट सैदपुर, थाना प्रभारी, लेखपाल एवं अन्य पुलिस विभाग से सम्बन्धित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
Narad Vani The Critical Opinion