
गाज़ीपुर। जिला एवं शहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यूपीए की चेयरपर्सन और कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के 79 वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में कांग्रेस कार्यालय में केक काटकर संगोष्ठी में अपने विचार व्यक्त किया। तदोपरांत जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान किया। संगोष्ठी में सोनिया गांधी के जीवन वृत और कांग्रेस के प्रति उनके त्याग पर वक्ताओं द्वारा प्रकाश डाला गया। मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि सोनिया गांधी 1968 में भारत आईं और इंदिरा गांधी की लाडली बहू के रूप में अपनी पहचान बनाई।राजीव गांधी के बाद उन्होंने राजनीति में कदम रखा, 1998 में पहली बार कांग्रेस की अध्यक्ष बनीं और 2004 में यूपीए सरकार का नेतृत्व किया। वो चाहती तो पीएम बन सकती थीं, लेकिन उन्होंने प्रधानमंत्री पद नहीं अपनाया और डॉ. मनमोहन सिंह को नामित किया। 2017 में राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाया और 2022 में मल्लिकार्जुन खरगे को पार्टी का नेतृत्व सौंपा। लेकिन इसके साथ साथ ही वे यूपीए की चेयर पर्सन के रूप में भी कुशलता पूर्वक अपने दायित्व का निर्वहन करती रही और हम सबको आज भी मार्गदर्शन देती हैं। इस अवसर पर निवर्तमान जिला अध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि सोनिया गांधी त्याग और विशाल हृदय की प्रतिमूर्ति हैं, उनके नेतृत्व में कांग्रेस की विचारधारा और पल्लवित हुई है, हम सभी लोग उनके दीर्घायु जीवन की कामना करते हैं, पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे ने सोनिया गांधी के जन्मदिन पर बधाई देते हुए कहा कि श्रीमती गांधी 9 दिसंबर 1946 को जन्मी थीं और पूर्व पीएम राजीव गांधी से विवाह के बाद 1968 में भारत आई, कई उतार चढ़ावों के बावजूद जिस तरह से वे भारतीय संस्कृति और सभ्यता से स्वयं को जोड़े रखती हैं वो बेमिसाल है, उनके नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी समाज के अंतिम व्यक्ति के लिए व्यापक कार्य कर रही है। सोनिया गांधी के बिना आज कांग्रेस अधूरी लगती है, वे हम सभी की मार्गदर्शक हैं। इस अवसर पर मुख्य रूप से ब्लड देने वालों में शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा, यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, शहर प्रवक्ता लखन श्रीवास्तव, शहर अध्यक्ष अल्पसंख्यक विभाग रईस अहमद, विवेक कुमार, सूरज सहनी आदि थे, साथ-ही अन्य कार्यकर्ताओं ने किसी भी जरूरतमंद को ब्लड की आवश्यकता होने पर ब्लड देने की बात कही।
अवसर पर प्रमुख रूप से एआईसीसी सदस्य रविकांत राय पीसीसी सदस्य जनक कुशवाहा,अजय कुमार श्रीवास्तव, महबूब निशा, ज्ञान प्रकाश सिंह , चंद्रिका सिंह ,राम नगीना पांडे, कुसुम तिवारी, आशुतोष गुप्ता ,हामिद अली, सतीश उपाध्याय, राशिद ,सुमन चौबे ,मीरा चौबे ,आलोक यादव, राहुल कुशवाहा ,आशुतोष श्रीवास्तव, सदानंद गुप्ता, राहुल कुमार आदि लोग मौजूद थे।
Narad Vani The Critical Opinion