
गाजीपुर। भाजपा संगठन पर्व 2024 के संगठनात्मक चुनाव की एक दिवसीय जिला कार्यशाला मंगलवार को जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला कार्यालय छावनी लाइन पर हुई।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी डा राकेश त्रिवेदी ने कहा कि गुणवत्ता पूर्ण दायित्वों के साथ जिम्मेदारी और इमानदारी से किये गये सामूहिक प्रयास से कोई कार्य कभी असफल नही होता। उन्होंने अपने पाथेय में कहा कि हमें आगामी दिनों में होने वाले नये संगठन का ऐसे सृजन करना है जो सशक्त और मजबूत हो। उन्होंने कहा कि संगठन में समय देने वाला व्यक्ति पदाधिकारी बने हमे इसका विशेष ध्यान देना है।
जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने बहुत ही लगन और निष्ठा के साथ प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता अभियान में मेहनत किया है। जिनकी सराहना जरूरी है। उन्होंने कहा कि आज कि इस कार्यशाला के बाद 10 और 11 नवम्बर दो दिनो में सभी 34 मंडलों की कार्यशाला आयोजित की गई है। उन्होंने बूथ समिति गठन में जरूरी कार्यों को विस्तार से बताया।
पूर्व जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा कि आवेदन पत्र पूर्ण रूप से भरे हुए सही समय पर जमा हो इसका ध्यान देना जरूरी है जिसमें मंडल अध्यक्षों की बड़ी जिम्मेदारी निहित है।
पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय ने कहा कि हमें संगठन पर्व पर यह निर्णय लेना है कि हम ऐसा संगठन तैयार करें जो हर चुनौती, प्रत्येक चुनाव और सभी संघर्षों में काल,कारण परिस्थितियों का सामना करते हुए सफलता का परचम लहराए।
कार्यशाला के अंत में विगत दिनों दिवंगत पूर्व मंडल अध्यक्ष अमरनाथ दूबे,कमला देवी, दयाशंकर पांडेय, यशवन्त राजभर, छोटे लाल बिंद और सोनू पासी आदि कार्यकर्ताओं के आत्मा शान्ति हेतु दो मिनट का मौन रखा गया।
संचालन जिला महामंत्री प्रवीण सिंह ने किया।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, प्रो शोभनाथ यादव, जितेंद्र नाथ पांडेय ,राजेश राजभर, श्याम राज तिवारी, ओम प्रकाश राय, दयाशंकर पांडेय , अवधेश राजभर, रमेश सिंह पप्पू, मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, संकठा मिश्रा, कादिर राइनी, अच्छे लाल गुप्ता, सरोज मिश्रा, साधना राय,विनोद अग्रवाल, मयंक जायसवाल, रासबिहारी राय, रामेश्वर कुशवाहा,सुरेश बिन्द, राजन प्रजापति, शैलेश राम सहित सभी मंडलों के अध्यक्ष महामंत्री व चुनाव सहयोगी उपस्थित रहे।
Narad Vani The Critical Opinion