नेता प्रतिपक्ष का किया स्वागत

गाजीपुर। विधान परिषद सदस्य लाल बिहारी यादव के विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद गुरुवार को जनपद में प्रथम आगमन पर जिलाध्यक्ष गोपाल यादव के नेतृत्व मे बंशीबाजार स्थित पार्टी कार्यालय लोहिया-मुलायम सिंह यादव भवन पर कार्यकर्ताओ द्वारा स्वागत किया गया।
अपने स्वागत से अभिभूत नेता प्रतिपक्ष लालबहादुर यादव ने कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा आपकी संघर्षों की बदौलत आज मुझे यह मुकाम हासिल हुआ है। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रति भी आभार जताया और कहा कि जिस भरोसे और उम्मीद के साथ उन्होंने हमें यह जिम्मेदारी सौंपी है उस पर शत प्रतिशत खरा उतरते हुए गरीबों,दलितों और मजलूमों के हक और अधिकार की हर कीमत पर रक्षा करूंगा। उन्होंने कहा कि जो हमे अधिकार मिला है जनता के हित में उसका सदुपयोग करूंगा।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार शिक्षा के क्षेत्र में पैसा नही खर्च करना चाहती है। वह कुम्भ मेला और गंगा की सफाई के लिए अरबो अरब की बजट की व्यवस्था कर रही है लेकिन शिक्षा के नाम पर उसका बजट नाकाफी है। उन्होंने कहा यह सरकार आउटसोर्सिंग नौकरी दे रही है। यह देश के नौजवानों के साथ सरासर बेईमानी और धोखा है। उसे न तो इस देश के गरीबों की चिंता है न मजदूर, किसानों की। यह सरकार गरीबों की समस्याओं के प्रति पूरी तरह संवेदनहीन है। इस सरकार को गरीब को रोटी,कपड़ा, मकान,उसके दवा,इलाज और न्याय की कोई चिंता नही है उसे केवल पूंजीपतियों के हित की चिंता है। उन्होंने कहा लोकतंत्र और संविधान से खिलवाड़ नही होने दूंगा।
जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने स्वागत करते हुए कहा कि आज हम सब नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव का स्वागत और सम्मान कर अपने को गौरवान्वित महसूस कर रहे है और हम यह भरोसा करते हैं कि इनके नेता प्रतिपक्ष रहते देश के लोकतंत्र और संविधान पर कोई आंच नही आयेगी। लोकतंत्र और संविधान पर हो रहे हर हमले का पूरी मुस्तैदी से सामना करते हुए लोकतंत्र और संविधान की रक्षा करेंगे।
विधायक डाॅ विरेन्द्र यादव ने कहा कि लालबिहारी जी संघर्ष की कोख से पैदा है। उन्होने अपनी सांगठनिक क्षमता, समर्पण और संघर्ष के चलते आज इस मुकाम को हासिल किया है। उन्होंने कहा कि उनके मनोनयन से कार्यकर्ता उत्साहित है, उसका हौंसला बढ़ा है कि यदि कार्यकर्ता ईमानदारी से दल के लिए संघर्ष करेगा तो वह कोई भी मुकाम हासिल कर सकता है।
विधायक जैकिशन साहू ने कहा यह सरकार नित्य मनमाने तरीके से संविधान मे संशोधन कर उसे कमजोर करने का काम कर रही है। उन्होने कहा कि भाजपा सरकार,पूंजीपतियो,भूमाफियाओं और गुंडों के हाथों मे खेल रही है। उनके हित मे नित्य नये कानून बना रही है। उन्होंने कहा कि लालबिहारी के नेता प्रतिपक्ष रहते सरकार अपने नापाक मंसूबों को कत्तई पूरा नही कर पायेगी।
इस अवसर पर मुख्य रूप से विधायक शोएब अंसारी,पूर्व विधायक खुर्शीद अहमद, राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा,पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव,डॉ नन्हकू यादव, बलिराम पटेल ,खेदन यादव,अशोक कुमार बिंद,रामवचन यादव, रविन्द्र प्रताप यादव, अरुण कुमार श्रीवास्तव, रामजन्म चौहान,फेंकू यादव, दिनेश सिंह यादव, शौर्या सिंह,विभा पाल,रावबदन यादव,भरत यादव, सीताराम यादव, रामजन्म यादव, जै हिंद यादव, गोवर्धन यादव, राजेन्द्र यादव, अवधेश यादव उर्फ राजू यादव, अनिल यादव, गोविंद यादव, संजय कन्नौजिया,महेश यादव, राजेश यादव, रणजीत यादव, आलोक कुमार, कन्हैया यादव उर्फ पप्पू यादव, प्रभुनाथ राम,विजय शंकर चौरसिया,नन्दलाल यादव,सुनील यादव, रीना यादव, रामप्रकाश यादव आदि उपस्थित थे। इस कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव कन्हैयालाल विश्वकर्मा ने किया।

Check Also

ईडी की कार्रवाई पर भड़के कांग्रेसी, प्रदर्शन

गाज़ीपुर। नेशनल हेराल्ड केस में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से गांधी परिवार के खिलाफ …