गाजीपुर। जिला कांग्रेस कमेटी और शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वाधान में जिलाध्यक्ष सुनील राम की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं और नेताओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। जिसमें जिलाध्यक्ष सुनील राम ने बताया कि कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा भाजपा के नकली हिंदू धर्म एजेंडे को उजागर किया गया तो उनके वक्तव्य पर मनगढ़ंत आरोप लगाते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका पुतला फूंक कर उनकी छवि को धूमिल करने का प्रयास किया। NIIT -UG 2024 पेपर लीक मामले को राहुल गांधी ने उठाया था, उसे छिपाने का प्रयास करते हुए भाजपा के नेताओं ने उनका पुतला पुलिस और प्रशासन की देखरेख में फूंका है जो असंवैधानिक है। इस अवसर पर शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने कहा कि राहुल गांधी ने भाजपा के झूठे एजेंडे को उजागर किया और बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनका झूठा और गलत तरीके से विरोध किया जो कानूनन सही नहीं है, इसकी भविष्य में पुनरावृत्ति न हो अन्यथा सदन की लड़ाई सड़क पर आंदोलन के रूप में होगी। एआईसीसी सदस्य रविकांत राय ने कहा कि सदन में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भाजपा के नकली हिंदू धर्म के एजेंडे का सच उजागर किया था, इसलिए भाजपा के लोगों ने तिलमिला कर राहुल गांधी का फोटो लगा पुतला फूंका है जो असंवैधानिक है जिसका कांग्रेस पार्टी पुरजोर विरोध करती है।
पत्रक देने वालों में मुख्य रूप से पीसीसी सदस्य जनक कुशवाहा ,अजय कुमार श्रीवास्तव, सुमेर कुशवाहा, सुनील साहू एवं चंद्रिका सिंह, हामिद अली ,राजीव सिंह, महबूब निशा, आशुतोष गुप्ता, राशिद, शबीहूल हसन, राम नगीना पांडे, सतीश उपाध्याय, राजेश गुप्ता, विद्याधर पांडे, सदानंद गुप्ता, अखिलेश यादव, शशांक उपाध्याय ,सुधांशु तिवारी, मनीष राय ,पुष्पा यादव, झून्ना शर्मा, आशुतोष कुमार सिन्हा, शंभू कुशवाहा, अनुराग पांडे, कुंदन खरवार ,ओमप्रकाश यादव, रईस अहमद , देवानंद यादव, देवेंद्र कुमार सिंह, ओजस्व साहू, रिजवान लाडली, लखन श्रीवास्तव, अबू आसिफ, सतीश कुमार गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।
Narad Vani The Critical Opinion