गाजीपुर। पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरु की पुण्यतिथि के अवसर पर सोमवार को शहर कैंप कार्यालय सकलेनाबाद कांग्रेस कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुनील राम ने की । मौके पर उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं ने पूर्व पीएम चाचा नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष सुनील राम एवं शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने संयुक्त रूप से बताया कि पूर्व पीएम जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन करते हुए कहा कि स्वाधीनता संग्राम के नायकों में से एक प्रमुख नायक जवाहर लाल नेहरू जी भारत के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहे और 27 मई 1964 में उनका निधन हो गया था। एआईसीसी सदस्य रविकांत राय ने कहा कि अंग्रेजी हुकूमत के बाद देश का खजाना खाली मिला, लेकिन इन्होंने अपने विवेक से अपने शासन काल में देश को तरक्की की ऊंचाइयों पर पहुंचाया। आज उसी देश को वर्तमान भाजपा सरकार चंद उद्योगपतियों के हाथों गिरवी रखने का काम किया है। प्रदेश सचिव डॉक्टर जनक कुशवाहा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता थे तथा उनकी दूरदर्शी सोच के कारण भारत में कृषि एवं उद्योग के क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन आया । इस मौके पर उपस्थित वक्ताओं ने पूर्व पीएम जवाहर लाल नेहरू की 59 वीं पुण्य तिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें याद किया। अंत में संदीप विश्वकर्मा शहर अध्यक्ष ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए सबके प्रति आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व अध्यक्ष डा.मारकंडेय सिंह, पीसीसी सदस्य अजय कुमार श्रीवास्तव, चंद्रिका सिंह , हामिद अली ,राजेश गुप्ता, विद्याधर पांडे, मंसूर जैदी, लाल मोहम्मद, रामवृक्ष यादव, सुरेश कुशवाहा, इरफान खान, कुंदन खरवार, आशुतोष गुप्ता, मिलिंद सिंह ,दिव्यांशु पांडे,आलोक यादव आदि लोग उपस्थित रहे।
Narad Vani The Critical Opinion