गाजीपुर। कांग्रेस नेतृत्व ने जिला कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए जनपद के सभी ब्लाकों के लिए अध्यक्ष मनोनीत कर दिया है। जिलाध्यक्ष सुनील राम ने बताया है कि प्रदेश अध्यक्ष की संस्तुति पर महासचिव संगठन (उत्तर प्रदेश कांग्रेस) अनिल यादव द्वारा जिले के सभी ब्लाकों के अध्यक्षों के नाम की घोषणा कर दी गई है। जखनियां देवनारायण सिंह, मनिहारी से कृष्णानंद तिवारी,सादात सतीराम सिंह, सैदपुर इंद्रमल यादव, करंडा जितेंद्र कुमार बिंद, देवकली दिनेश कुमार, मुहम्मदाबाद अजय कुमार दुबे, भांवरकोल बिरेंद्र राय, कासिमाबाद मोहन राम, मरदह अवधेश भारती, बाराचवर गयासुद्दीन अंसारी, जमानियां से अरविंद कुशवाहा, भदौरा से सुदामा यादव, रेवतीपुर से शशि भूषण राय, गाजीपुर सदर सुरेश कुशवाहा और बिरनो संगीता राजभर को ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। जिलाध्यक्ष सुनील राम ने सभी नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए बताया है कि ये सभी लोग कांग्रेस पार्टी के कर्मठ और ईमानदार कार्यकर्ता हैं और जनता के बीच कांग्रेस की जन नीतियों के साथ काम करेंगे।
Check Also
जनता भयमुक्त नहीं हुई, माफिया अपराधी हैं भयमुक्त
गाजीपुर। राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष गोपाल यादव के …
Narad Vani The Critical Opinion