गाजीपुर। कांग्रेस पार्टी की लंबे समय तक राष्ट्रीय अध्यक्ष रहीं और सांसद सोनिया गांधी का 77वां जन्मदिवस शनिवार को पूरे देश में कांग्रेस पार्टी द्वारा धूमधाम से मनाया जा रहा है। ऐसे में आज जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में जिलाध्यक्ष सुनील राम की अध्यक्षता में केक काटकर और एक विचार गोष्ठी कर मनाया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुनील राम के साथ वक्ताओं ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। सुनील राम ने कहा कि सोनिया गांधी का जन्म 9 दिसंबर 1946 को हुआ था, आज उनके 77 वें जन्मदिन की आप सभी की तरफ से हार्दिक शुभकामनाएँ। देश व पार्टी के प्रति उनका साहसी व गरिमापूर्ण योगदान सभी के लिए प्रेरणादायी है। उनके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु जीवन की हम सब कामना करते हैं। वह शक्ति का एक स्तंभ हैं। वे त्याग और सेवा की मिसाल हैं। शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने कहा कि हमारी पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी की चेयरपर्सन सोनिया गांधी त्याग, समर्पण और शालीनता की एक मूर्ति हैं, सोनिया गांधी सिर्फ कांग्रेस पार्टी की ही नहीं बल्कि देश की सर्वमान्य नेता हैं, हम सब उनके जन्मदिन को लेकर काफी गौरवान्वित हैं, भगवान से प्रार्थना करते हैं कि भगवान उनको लंबी आयु दें, वे स्वस्थ रहें और देश की राजनीति को नई दिशा देती रहें।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से एआईसीसी सदस्य रविकांत राय पीसीसी सदस्य डॉक्टर जनक कुशवाहा, लाल साहब यादव,अजय कुमार श्रीवास्तव, एवं राजेश गुप्ता, आलोक यादव,राजेश विश्वकर्मा, उषा चतुर्वेदी ,विश्वनाथ जायसवाल ,रईस अहमद, लल्लन श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थित रहे।
Narad Vani The Critical Opinion