गाजीपुर।जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह के श्वसुर एवं जिले के प्रतिष्ठित व्यवसायी
शिवशंकर सिंह (उम्र 84 वर्ष )का शनिवार को पूर्वाह्न 9-00 बजे हृदय गति रूकने से उनके सैदपुर स्थित कौशिक निवास पर निधन हो गया। वो लम्बे समय से बीमार चल रहे थे।
निधन की खबर से भारतीय जनता पार्टी सहित जिले में शोक की लहर व्याप्त है।
जिनकी अंत्येष्टि आज ही जौहरगंज स्थित श्मशान घाट पर अपराह्न में की गई। मुखाग्नि पोते आयुष सिंह ने दिया।
अंत्येष्टि स्थल पर
भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, लोकसभा संयोजक कृष्ण बिहारी राय,पूर्व जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, जिला महामंत्री प्रवीण सिंह,दयाशंकर पांडेय, ब्लाक प्रमुख राजन सिंह,डा प्रदीप पाठक, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, मनोज सिंह, मंयक जायसवाल,प्रवीण त्रिपाठी, संतोष चौहान, रघुवंश सिंह पप्पू,अभय सिंह,शशिप्रकाश सिंह, अविनाश सिंह, अभिनव सिंह छोटू, नितिश दूबे,जिले के प्रमुख व्यवसायी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं भाजपा व अन्य दलों के नेता कार्यकर्ता सहित अन्य लोग उपस्थित थे। इस निधन पर भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त किया है।
Narad Vani The Critical Opinion