गाजीपुर। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि वर्ष 2023-24 के अन्तर्गत खरीफ 2023 में कृषकों को नवीनतम् तकनीकी जानकारी देने के लिए प्रचार-प्रसार के विभिन्न माध्यमों से कृषकों को जागरूक किया जा रहा है। जिसके लिए जनपद के विकास खण्ड बाराचवर के करीमुद्दीनपुर में एक दिवसीय एग्रोक्लाईमेटिक कृषि मेले का आयोजन दिनांक 5 सितम्बर को प्रातः 10ः00 बजे से कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही की अध्यक्षता में सम्पन्न किया जायेगा। मेले में जनपद के किसान, कृषि, उद्यान, पशुपालन, रेशम, सहकारिता, सिंचाई, बैंकर्स, एन.जी.ओ., विद्युत आदि विभागों के अधिकारियों एवं कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक मेले में प्रतिभाग करेंगे। मेले के सफल आयोजन हेतु सम्बन्धित अधिकारी ससमय उपस्थित रहेंगे। उन्होने कृषकों से अपील किया है कि ज्यादा से ज्यादा मेले में उपस्थित होकर अपनी-अपनी समस्याओं का निस्तारण कराएं। फसल सम्बन्धी योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी भी दी जायेगी।
Check Also
जनता भयमुक्त नहीं हुई, माफिया अपराधी हैं भयमुक्त
गाजीपुर। राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष गोपाल यादव के …
Narad Vani The Critical Opinion