गाजीपुर। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी का 79 वीं जयंती रविवार को जनपद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा जिलाध्यक्ष सुनील राम की अध्यक्षता में कांग्रेस पार्टी के रजदेपुर स्थित कैंप कार्यालय में धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर एक दूसरे का मुंह मीठा कराया और मिष्ठान वितरण कर एक गोष्ठी का आयोजन किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि भारत रत्न राजीव गांधी 21वीं सदी के नायक थे। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुनील राम ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व . राजीव गांधी जी को इक्कीसवीं सदी का नायक बताते हुए उनके जीवन वृत्त पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी जी का जन्म 20 अगस्त 1944 को बंबई (मुंबई) में हुआ था। आधुनिक भारत के अग्रणी नेताओं में शुमार राजीव गांधी जी बेहद सरल किंतु दूरगामी सोच रखने वाले राजनेता थे, उन्होंने देश की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी । भारत में कंप्यूटर क्रांति के जरिए विकास की गाथा लिखने वाले राजीव गांधी जी के विजन को हमें आत्मसात कर देश के अंतिम व्यक्ति के विकास के लिए सड़क से सदन तक काम करना है। शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने कहा की वह न केवल युग दृष्टा थे बल्कि उन्होंने कंप्यूटर क्रांति और पंचायती राज व्यवस्था को नई दिशा दी ,उनकी जयंती पर उनकी नीतियों पर चलने का संकल्प ही उनको सच्ची श्रद्धांजलि देना है। इस अवसर पर पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे ने बताया कि पूर्व प्रधान मंत्री स्व . राजीव गांधी जी आधुनिक भारत के विकास पुरुष हैं, उनका विजन हम सबको अभी भी प्रेरणा देता है। राजीव जी ने देश में कंप्यूटर की शुरुआत कर विकास को नई ऊर्जा दी थी। एआईसीसी सदस्य रविकांत राय ने कहा कि राजीव गांधी पेशे से पायलट थे और राजनीति में इनकी कोई रूचि नहीं थी। 1980 में भाई संजय गांधी की मृत्यु के बाद राजीव जी जनहित में देश के लिए 1982 में राजनीति में उतर आये। आज उस महान व्यक्तित्व को बारंबार नमन है।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रदेश सचिव डॉक्टर जनक कुशवाहा ,पूर्व शहर अध्यक्ष सफीक अहमद ,पीसीसी सदस्य लाल सिंह यादव ,अजय कुमार श्रीवास्तव सुमन चौबे ,आशुतोष गुप्ता महबूब निशा एवं चंद्रिका सिंह, दिव्यांशु पांडे,
मनीष राय ,सुधांशु तिवारी, हामिद अली,डॉक्टर संगीता राजभर , रंभा राजभर,नईम ,लाल मोहम्मद ,कैलाशपति कुशवाहा, कमलेश्वर शर्मा ,आलोक यादव , राजेश शर्मा, शंभू कुशवाहा,अनुराग पांडे , संजय गुप्ता, सदानंद गुप्ता,कुद्दुस अंसारी, जमीर अहमद,सूरज खरवार, ओम प्रकाश पासवान, इस्लाम, देवेंद्र सिंह, लखन श्रीवास्तव, इस्लाम मास्टर, रशीद, सतीश गुप्ता, मोहम्मद इस्लाम, रईस अहमद, अवधेश भारती, करुणानिधि राय, विनय कुमार राय,श्री राम राजभर आदि उपस्थित रहे ।
Narad Vani The Critical Opinion