काला दिवस मनाते हुए सौंपा ज्ञापन

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश उत्तराखंड मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेंटेटिव एसोसिएशन UPMSRA व अपने राष्ट्रीय संगठन, फेडरेशन ऑफ मेडिकल रिप्रेंजेंटेटिव एसोसिएशन ऑफ इंडिया के आवाह्न पर 1 अप्रैल को काला दिवस मनाया गया। कार्यक्रमानुसार गाजीपुर ईकाई के साथी न्यू श्रम कानूनों तथा फिक्स टर्म एंप्लॉयमेंट के विरोध में सरजू पांडे पार्क में एकत्रित होकर एक सभा की जिसमें जिलाध्यक्ष चंदन राय, जिलामंत्री साथी मयंक श्रीवास्तव, प्रदेश सह महामंत्री आर 0एम0 राय और राज्य कार्यकारिणी सदस्य अफजल ने केन्द्र सरकार से 44 श्रम कानूनो को लागू करने के फैसले को वापस लेना, SPE(ACT) 1976 को लागू करने, काम की वैधानिक नियमावली तय, फिक्स टर्म इंप्लायमेंट लागू न करने जैसी मांगे शामिल हैं को विस्तार पूर्वक बताया।
तत्पश्चात अपनी मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को भेजा गया।
कार्यक्रम में संजय विश्वकर्मा, हरिशंकर गुप्ता, आर0एम0 राय, विकास वर्मा, मो0 अफ़ज़ल, मोहित गुप्ता, निकेत तिवारी, शिवम गुप्ता, राम प्रवेश यादव, एम0 पी0 राय, आशीष राय, हिम्मत राय, ज्योतिभूषण, अश्विनी राय, संतोष गुप्ता आदि उपस्थित रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता चन्दन राय एवं संचालन ईकाई मंत्री मयंक श्रीवास्तव ने किया।

Check Also

जनता भयमुक्त नहीं हुई, माफिया अपराधी हैं भयमुक्त

गाजीपुर। राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष गोपाल यादव के …