
गाजीपुर।जिलाधिकारी अविनाश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक डा0 ईरज राजा द्वारा संयुक्त रूप से जिला कारागार (जेल) का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा जिला कारागार में कारागार चिकित्सालय, महिला एवं पुरूष बैरक, रसोई घर का निरीक्षण किया तथा कारागार में लगाये सी सी टी वी की संचालन व्यवस्था की जॉच की। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कारागार चिकित्सालय में भर्ती कैदियों से बीमारियों के सम्बन्ध में पूछा तथा उनके खान-पान एवं साफ-सफाई की जानकारी ली। जिला कारागार के हवालात कार्यालय के स्टाक रजिस्टर की जांच की गयी, इसके पश्चात बारी-बारी से सभी बैरकों का निरीक्षण किया गया। बैरकों में बन्दियों के कार्ड पर अगली पेशी के दिनांक को चेक किया गया। कारागार में रसोई घर के निरीक्षण मे प्रत्येक दिन बनने वाले भोजन के मीनू की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने जेल अधीक्षक को निर्देश दिया कि जेल के अन्दर किसी भी दशा मे मोबाइल व अन्य उपकरण का प्रवेश न होने पाये इस हेतु रोस्टर बनाकर चेंकिग अभियान चलाकर चेक किया जाएं।
Narad Vani The Critical Opinion