
गाजीपुर ।मुख्य अतिथि पंचायती राज्य मंत्री तथा अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज विभाग ओम प्रकाश राजभर ने गणतंत्र दिवस के मुख्य कार्यक्रम रिजर्व पुलिस लाइन ग्राउण्ड में पहुंचे।वहां जिलाधिकारी अविनाश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक ईरज राजा ने उनका स्वागत किया ।उसके उपरान्त मंत्री ने झंडा फहराया तथा पुलिस लाइन में परेड की सलामी ली। परेड में शामिल विभिन्न टोलियों द्वारा मुख्य मंच से गुजरते हुए मुख्य अतिथि को सलामी दी गई। मुख्य अतिथि ने परेड को कमान्ड कर रहे प्रथम, द्वितीय व सभी टोली के कमान्डर से परिचय प्राप्त किया गया।
मंत्री ने समस्त जनपदवासियों को गणतन्त्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गणतन्त्र दिवस धूम -धाम से मनाया जा रहा है। हम उन वीर सपूतों को नमन करते है जिन्होने अपने प्राणों की आहूति देकर हमें आजादी दिलायी जिसके वजह से हम गणतन्त्र दिवस मना रहे हैं। उन्होने कहा कि 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू हुआ था। आज से 50 वर्ष पहले गॉवों में शिक्षा का स्तर नगण्य था और आज कोई भी ऐसा गॉव नहीं है जहॉ की बेटियां एवं बच्चे उच्च शिक्षा प्राप्त कर देश का नाम रोशन कर रहें है, ये संविधान की देन है। आज किसी भी क्षेत्र के लोग चाहे सीमा की सुरक्षा में लगे सैनिक, पुलिस, पत्रकार, किसान, नौजवान एवं अन्य क्षेत्रों में लोग भारतीय संविधान के तहत ही प्रगति के पथ पर अग्रसर हैं। इसके उपरान्त मुख्य अतिथि द्वारा सराहनीय सेवा मेडल, जनपद में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों को लगाया गया तथा प्रशस्ति पत्र देकर उन्हे सम्मानित किया गया। इसके उपरांत विभिन्न कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। मुख्य अतिथि ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले बच्चों को पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया । कार्यक्रम के अन्त में आगन्तुको में मिष्ठान का वितरण किया गया। कार्यक्रम में जनपद न्यायाधीश धर्मेन्द्र पाण्डेय, विधायक जखनियां बेदी राम, विधायक सदर जैकिशन साहू, अपर जिलाधिकारी वि0रा0 दिनेश कुमार, समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी, नागरिक पुलिस के अधिकारी/कर्मचारी एवं आम जन मौजूद रहे ।
Narad Vani The Critical Opinion