आइआइएम अहमदाबाद में हुआ दीक्षा का चयन


गाजीपुर।जनपद के सुहवल ग्राम निवासी एवं गाजीपुर जिले के प्रख्यात वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्सक अष्टभुजी कॉलोनी निवासी प्रोफेसर राजीव कुमार राय (एम डी )एवं अभिलाषा राय की पुत्री दीक्षा का चयन देश के श्रेष्ठ एवं प्रतिष्ठित प्रबंधन संस्थान आई आई एम अहमदाबाद में एम बी ए अध्ययन हेतु हुआ है।
बचपन से ही कुशाग्र एवं मेधावी दीक्षा की प्रारंभिक शिक्षा न्यू होराइजन एकेडमी एवं शाह फैज़ पब्लिक स्कूल गाज़ीपुर से हुआ। तत्पश्चात वी आई टी चेन्नई से बी टेक किया।
दीक्षा ने साबित कर दिया कि छोटे स्थानों से भी पढ़ाई करके लक्ष्य की प्राप्ति की जा सकती है। वर्तमान में दीक्षा बास्टन कंसलटिंग ग्रुप में सीनियर रिसर्च एनालिस्ट के पद पर कार्यरत हैं।
उन्होंने अपने चयन का श्रेय सतत अध्ययन, ईश्वर की कृपा एवं मातापिता परिवारजनों तथा गुरुजनों, शुभचिंतको के आशीर्वाद को माना है।इनके चयन से क्षेत्र में हर्ष का माहौल व्याप्त है।
सुहवल के ही निवासी व व्यवसायी बब्बन राय ने बताया कि मेरी जानकारी में जनपद से आई आई एम जैसे ख्यातिप्राप्त संस्थान में जाने वाली ये पहली बच्ची है जिसने हम सभी को गर्व की अनूभति दिया है।
मेडिकल फ्रैटर्निटी से जुड़े चिकित्सकों, व्यवसायी,
ग्रामवासियों सहित तमाम शुभेच्छु गणों ने दीक्षा के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं ।

Check Also

छः फरवरी तक भर सकते हैं फार्म छः

गाजीपुर ।जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने शनिवार को विधान सभा क्षेत्र 375-सदर के विभिन्न …