गाजीपुर। जिलाधिकारी अविनाश कुमार के आदेश से 09सितंबर 2025 को पक्षों के मध्य विद्युत पोल को लेकर विवाद के संबंध में थाना नोनहरा में हुई घटना में सियाराम उपाध्याय उर्फ जोखू पुत्र गिरजा उपाध्याय निवासी ग्राम गठिया, थाना नोनहरा, जनपद गाजीपुर के मृत्यु की मौत हो गई थी। इसके संबंध में मजिस्ट्रीयल जॉच किये जाने की कार्यवाही मुख्य राजस्व अधिकारी/जॉच अधिकारी आयुष चौधरी द्वारा की जा रही है। जिस व्यक्ति को मौखिक, लिखित एवं दस्तावेज साक्ष्य प्रस्तुत कराना हो 10 जनवरी2026 तक के कार्य दिवस में मुख्य राजस्व अधिकारी/जॉच अधिकारी के कार्यालय में उपस्थित होकर अपना पक्ष रख सकता है।
Check Also
जनता भयमुक्त नहीं हुई, माफिया अपराधी हैं भयमुक्त
गाजीपुर। राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष गोपाल यादव के …
Narad Vani The Critical Opinion