
सादात। मण्डलीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक समारोह 2025 मंगलवार को वाराणसी के बड़े लालपुर अम्बेडकर स्टेडियम में सम्पन्न हुआ। जिसमें गाजीपुर जिले के उच्च प्राथमिक विद्यालय माहपुर की टीम ने मार्च पास्ट एवं पीटी में विशेष प्रदर्शन करके और आकर्षक पीरामिड बनाकर उप विजेता होने का श्रेय हासिल किया। जबकि वाराणसी की टीम को विजेता होने का गौरव मिला ।
सादात ब्लाक के उच्च प्राथमिक विद्यालय माहपुर के बच्चों ने पी.टी में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर और उप विजेता होकर जिले का नाम गौरवान्वित किया। खण्ड शिक्षा अधिकारी सीता राम यादव, ब्लाक अध्यक्ष डॉ राजेश यादव और अटेवा के ब्लाक अध्यक्ष सुनील यादव, सैदपुर के ब्लाक अध्यक्ष डॉ रवीन्द्र यादव और जखनियां के ब्लाक अध्यक्ष हरिन्द्र यादव सहित जिले के सभी शिक्षकों ने टीम की उपलब्धि पर उसे बधाई दी है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपासना रानी वर्मा ने भी माहपुर की टीम के उप विजेता होने पर शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों की इस उपलब्धि से जिले का नाम गौरवान्वित हुआ है। उन्होंने इस विद्यालय के शिक्षकों से इसी तरह की उपलब्धि भविष्य में हासिल करते रहने की उम्मींद जाहिर की है। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष जितेंद्र यादव और संघ के पदाधिकारी इसरार अहमद ने भी टीम को बधाई दी है। प्रतियोगिता से लौटने के बाद डॉ राजेश यादव, आनंद यादव और सुनील यादव ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों की जानकारी दी।
Narad Vani The Critical Opinion