
गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी लोकतंत्र एवं संविधान विरोधी कृत्य में लिप्त है । यह सरकार पूरी तरह से तानाशाही के रास्ते पर है। यह बात सोमवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राम आसरे विश्वकर्मा एवं जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने मुहम्मदाबाद में आयोजित पीडीए जनपंचायत कार्यक्रम को परमिशन होने के बावजूद प्रशासन द्वारा बलात् रोके जाने पर पत्रकारों से रूबरू होकर कहीं।
दोनों नेताओं ने कहा कि सोमवार को मुहम्मदाबाद विधानसभा के ऊषा उत्सव कुंज सलेमपुर हाटा मुहम्मदाबाद मैरिज हाल में पीडीए जनपंचायत आयोजित थी। जिसके लिए प्रशासन से अनुमति भी ली गयी थी लेकिन देर रात प्रशासन द्वारा इस अनुमति को भाजपा नेताओं के दबाव में निरस्त कर दिया गया। नेता द्वय ने कहा कि भाजपा नेताओं के दबाव में प्रशासन का यह कृत्य अलोकतांत्रिक, असंवैधानिक और घोर निंदनीय है।
राम आसरे विश्वकर्मा ने कहा भाजपा सरकार के तानाशाही रवैए के चलते अभिव्यक्ति की आजादी भी खतरे में है। भाजपा सरकार का यह रवैया ब्रिटानी हुकूमत को भी शर्मिंदा करने वाला है। उन्होंने कहा कि यह सरकार अपना विरोध नहीं बर्दाश्त कर पा रही हैं। ऐसी नासमझ एवं गुंडी बहरी सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई नैतिक अधिकार एवं हक नहीं है।आज पूरा मुल्क इस सरकार के तानाशाही एवं जनविरोधी नीतियों के चलते हैरान और परेशान हैं। जनता लगातार बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, अराजकता और खराब कानून व्यवस्था के चलते खुन के आंसू रो रही है। लेकिन इस सरकार के कानों पर जूं नहीं रेंग रही है। इस सरकार का नेतृत्व कोरी लफ्फाजी में व्यस्त हैं।
Narad Vani The Critical Opinion