एसडीएम जांच में पहुंचीं एसआइआर शिविर

गाजीपुर। एस आई आर शिविर शेरपुर का एसडीएम हर्षिता तिवारी ने गुरुवार को निरीक्षण किया।
सघन मतदाता पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत बड़ी ग्राम पंचायत शेरपुर में सारे BLO शासन के निर्देश के क्रम में UPS शेरपुर कला में आयोजित शिविर में (ASDD) अप्सेंट, शिफ्टेड,डबल,डेथ
मतदाताओं के इन चार कैटगरियों का एक-एक BLO से पूछ कर सत्यापन किया। साथ ही उपस्थित कोटेदार पंचायत सचिव और राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट से भी उन्होंने वार्ता की । उन्होंने इसकी महत्ता को सबको बताया और इसमें सहयोग कर तत्काल पूर्ण कराने का निर्देश दिया।


इस क्षेत्र के AERO खंड विकास अधिकारी महेंद्र प्रसाद को आज शाम तक शेरपुर में SIR का कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया ।
इस मौके पर शेरपुर के समस्त blo सुपरवाजर सुदर्शन कुमार ,सचिव व एडीओ पंचायत सूर्यभान राय प्रसाद, पार्टियों के bla दामोदर राय, ओमप्रकाश राय,अशोक राय, श्यामणराय यादव,नीरज कुमार राय, मंजीत यादव, कोटेदार तुंगनाथ राय, पारस राय ,शशिकांत यादव,ओमप्रकाश राय मुन्ना, केसरी कुमार राय प्रधान अध्यापक आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Check Also

जनता भयमुक्त नहीं हुई, माफिया अपराधी हैं भयमुक्त

गाजीपुर। राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष गोपाल यादव के …