
गाजीपुर। अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस दवा प्रतिनिधियों के संगठन यूपीएमएसआरए की गाजीपुर ईकाई द्वारा ईकाई कार्यालय सुब्रतो भवन पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
कार्यालय पर संगठन का झंडा फहरा कर साथियों के साथ सभा आयोजित की गई। जिसकी उद्घघोषणा ईकाई अध्यक्ष चंदन राय ने की एवं संचालन जिला मंत्री मयंक श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम में राज्य कार्यकारणी सदस्य मो0 अफजल ने मजदूर दिवस की महत्ता को बताया और वर्तमान परिदृश्य में दवा प्रतिनिधियों की दुश्वारियों पर प्रकाश डालते हुए बताया की नए लेबर कोड के लागू होने के साथ बिक्री संवर्धन कर्मचारियों को नियोक्ता अवैध तरीके से स्थानांतरित कर रहे हैं। अवैध रूप से उनका काम रोक रहे हैं और अवैध रूप से नौकरी से बर्खास्त कर रहे हैं। वे फर्जी मुद्दे बनाकर कर्मचारियों को वेतन और यात्रा खर्च का भुगतान करने से इनकार कर रहे हैं, काम के घंटों को बदला जा रहा है, हड़ताल के अधिकार और यूनियन बनाने के अधिकार को छिना जा रहा है।
ईकाई मंत्री मयंक श्रीवास्तस्व ने केंद्र सरकार से सी.आई.टी.यू और एफ.एम.आर.ए.आई द्वारा प्रस्तावित मांगो पर विस्तार से प्रकाश डाला।
उनी चार श्रम संहिताओं को निरस्त करने और बिक्री संवर्धन कर्मचारी (सेवा की शर्ते) अधिनियम, 1976 सहित मौजूदा श्रम कानूनों को जारी रखने,सेल्स प्रमोशन कर्मचारियों की निश्चित अवधि रोजगार (Fixed Term Employment) पर नियुक्ति की अनुमति न देने,बिक्री संवर्धन कर्मचारियों के लिए वैधानिक कार्य नियमावली बनाने
,इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स के माध्यम से निगरानी, ट्रैकिंग और गोपनीयता में घुसपैठ को रोकने
, उत्तर प्रदेश में कार्यरत सेल्स प्रमोशन कर्मचारियों को बोनस का भुगतान सुनिश्चित करने, सेल्स प्रोमोशन कर्मचारियों को चिकित्सा देखभाल, सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने जाये, उ.प्र. औद्योगिक विवाद अधिनियम की धारा 2 (2) में संशोधन करें तथा “विक्री संवर्धन कर्मचारी” को “वर्कमैन” की परिभाषा में शामिल करने की मांग की।
साथ ही सेल्स प्रमोशन कर्मचारियों के न्यूनतम वेतन के निर्धारण के लिए वेतन बोर्ड का गठन , न्यूनतम वेतन प्रति माह रुपये 26910 की भी मांग उठाई। उन्होंने अस्पतालों और संस्थानों में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव के काम करने पर प्रतिबंध लगाने के फैसले को वापस लेंने।
1 मई “अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस” को अवकाश घोषित करने की जरूरत बताई।
तत्पपश्चात श्रम प्रवर्तन अधिकारी के कार्यालय जाकर उपलब्ध अधिकारी को अपनी मांगो का ज्ञापन सौंपा और कार्यक्रम का समापन मजदूर हित के नारों और सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों की जमकर भर्त्सना करते हुए किया।
कार्यक्रम में मिनिस्टिरियल फेडरेशन के पूर्व महामंत्री मनोज राय की भी उपस्थिति रही ।
कार्यक्रम में हरिशंकर गुप्ता, विकास वर्मा, मोहित गुप्ता, बी0 के श्रीवास्तव, आशीष राय, अनूप खरवार, शेखर राय,मो. अनवर, हेमंत विशाल, अनुप कुमार, अमृत राय, अनिल यादव, शिवम गुप्ता, सुधीर राय, राशिद अंसारी, ज्योतिभूषण, एम0 पी0 राय, आनंद जायसवाल, अरुण सहाय, आशीष राय, अश्वनी राय, कृष्णा शर्मा, हिम्मत राय, रामजित शर्मा, बी0 के0 श्रीवास्तव, , प्रिंस मोदनवाल, रामप्रवेश यादव, प्रेम कुशवाहा, फहीम मोहसिनी, अमृत राय, अरुण सहाय,निखिल श्रीवास्तव, हेमंत विशाल, संजय विश्वकर्मा, अनवर अली, अश्विनी राय, राशिद अंसारी, रविकांत तिवारी, हेमंत राय, राजेश यादव आदि उपस्थित रहे।
Narad Vani The Critical Opinion